Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raveena Tandon के घर आए दो नए मेहमान, बेटी राशा ने दिखाई झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। राशा ने बताया है कि उनके घर दो नए मेहमान आए हैं और अब उनका परिवार बड़ा हो गया है। राशा ने उन दो नए सदस्यों की फोटो भी सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है, जो तेजी से वायरल भी हो रही है।

---विज्ञापन---

Rasha Thadani
Image Credit: Instagram

रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी अपडेट भी देती रहती है। राशा ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है कि अब उनकी फैमिली बड़ी हो गई है। राशा थडानी ने अपने परिवार में दो नए मेंबर्स का स्वागत किया है और उनसे अपने फैंस को भी मिलवाया है। राशा थडानी की लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो शेरा और बगीरा के साथ नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Blue Bloods फेम डेविन हरजेस का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस

---विज्ञापन---

राशा थडानी की लेटेस्ट पोस्ट

राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है,पहली फोटो में स्टारकिड ने अपने हाथों में दो बल्लियों के बच्चों को गोद में पकड़ा हुआ है, जिनका नाम शेरा और बगीरा है। राशा ने इन दोनों को गोद लिया है और वो उनकी फैमिली का हिस्सा बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने इन दोनों की कुछ और फोटोज भी साझा की हैं और कैप्शन में लिखा, ‘शेर और बगीरा- हमारा परिवार बढ़ता जा रहा है।’

---विज्ञापन---

एनिमल लवर्स हैं राशा थडानी

राशा थडानी अब अपने घर दो बिल्लियों के बच्चों को लेकर आ गई हैं, जबकि उनके पास पहले से एक पेड़ डॉग है। लगता है राशा को जानवरों से बहुत प्यार है और इसी वजह से उनको अक्सर अपनी मां के साथ जंगल सफारी का मजा लेती भी नजर आती हैं। राशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है, लेकिन वो फिल्म कुछ खास असर नहीं दिखा पाई।

---विज्ञापन---

डांस से बटोरी लाइमलाइट

रवीना की बेटी राशा ने फिल्म आजाद से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अमन देवगन लीड रोल में थे। राशा और अमन की जोड़ी को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। मगर इस फिल्म में राशा ने अपने एक डांस नंबर से लोगों का सारा ध्यान खींच लिया था। राशा के डांस मूव्स हर किसी को पसंद आए थे और लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 9 फिल्में, टॉप 10 में 1 वेब सीरीज बना पाई जगह

First published on: Jun 02, 2025 12:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola