Monday, 10 February, 2025

---विज्ञापन---

शादी होते ही चमकी एक्ट्रेस की किस्मत, निकाह बना गुडलक! फ्लॉप फिल्म को मिल रहा बेशुमार प्यार

Sanam Teri Kasam Re-release: 9 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी, जो कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म की खूबसूरत एक्ट्रेस जिसे बकायदा पाकिस्तान से कास्ट किया गया था, लेकिन अब निकाह होते ही एक्ट्रेस की किस्मत ऐसी पलटी है कि उस फ्लॉप मूवी को लोगों ने सिर पर उठा लिया है।

mawra hocane
mawra hocane

Sanam Teri Kasam Re-release: 9 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी, जो कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म का नाम तक लोगों याद तक नहीं हुआ था और ना ही इसकी स्टारकास्ट पर लोगों ने ध्यान दिया था। मगर टीवी पर आने के बाद यह फिल्म लोगों के दिलों-दिमाग पर चढ़ गई थी, आलम यह है कि अब पूरे 9 साल बाद इस फिल्म को पब्लिक डिमांड पर दोबारा रिलीज किया गया है और फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है। फिल्म की खूबसूरत एक्ट्रेस जिसे बकायदा पाकिस्तान से कास्ट किया गया था, लेकिन अब निकाह होते ही एक्ट्रेस की किस्मत ऐसी पलटी है कि उस फ्लॉप मूवी को लोगों ने सिर पर उठा लिया है। जिस कुंवारी एक्ट्रेस को लोगों ने नकार दिया था,आज उसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Celebrity Masterchef में फूट-फूटकर क्यों रोईं निक्की तंबोली! राजीव कराते दिखे चुप

फ्लॉप फिल्म पर हो रही पैसों की बारिश (Sanam Teri Kasam Re-release)

7 फरवरी को सनम तेरी कसम फिल्म को री-रिलीज किया गया है, जिसका दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार स्वागत किया है। फिल्म ने जहां पहले दिन 5. 14 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन मूवी ने 6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। फिल्म की ओरिजनल रिलीज पर 8 करोड़ कलेक्शन हुआ था, जहां अब री-रिलीज पर फिल्म ने महज 2 दिन के अंदर ही 11 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है। इस तरह फिल्म ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

32 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने किया निकाह

बता दें कि सनम तेरी कसम की री-रिलीज से पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपने बॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से निकाह किया है। निकाह के बाद उनकी बॉलीवुड फिल्म री-रिलीज हुई है, जिसे लोगो खूब प्यार दे रहे हैं। मावरा का निकाह इस तरह उनके लिए गुडलक बन गया है, क्योंकि उनकी एकलौती बॉलीवुड फिल्म को अब लोग प्यार दे रहे हैं और उनकी एक्टिंग को भी सराहना मिल रही है, जो उस समय उनको नहीं मिली थी।

हर्षवर्धन को देख इमोशनल हुए फैंस (Sanam Teri Kasam Re-release)

सनम तेरी कसम में मावरा के साथ एक्टर हर्षवर्धन राणे की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं और यही वजह है कि फ्लॉप होने के बावजूद यह फिल्म कल्ट रोमांटिक फिल्म बन गई थी। फिल्म की रिलीज के बाद जब फैंस से मिलने हर्षवर्धन थिएटर पहुंचे, तो उनको देखकर फैंस इस कदर इमोशनल हो गए हैं कि उनको गले लगाकर लड़कियां बुरी तरह से रोने लगी थीं।

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam की सक्सेस पर हर्षवर्धन राणे को मिला बॉलीवुड का सपोर्ट, पोस्ट कर दे रहे बधाई

First published on: Feb 09, 2025 07:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.