---विज्ञापन---

सुर्ख लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं Samantha Ruth Prabhu, शादी की फोटोज हुईं वायरल

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. फैंस और यूजर्स एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस बीच अब सामंथा की शादी की नई फोटोज सामने आई हैं.

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सामंथा और राज निदिमोरु की खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब सामंथा की शादी की नई फोटोज वायरल हो रही हैं, जो उनकी बेस्ट फ्रेंड और स्टाइलिस्ट ने शेयर की हैं. इन फोटोज पर फैंस और यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

क्रेशा बजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर सामंथा की शादी की फोटोज शेयर की हैं. क्रेशा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें सामंथा और उनके हसबैंड के अलावा कई और भी फोटोज हैं, जिसमें व्यू और ब्रैकग्राउंड नजर आ रहा है. इसके अलावा पल्लवी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें सामंथा लाल साड़ी में नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

सामंथा की लाल साड़ी की फोटोज बेहद कमाल की हैं. इन फोटोज में सामंथा बला की खूबसूरत लग रही हैं. सामंथा की इन फोटोज को देखने के बाद फैंस और यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं. सामंथा का लाल साड़ी का ये लुक बेहद कमाल का है. गौरतलब है कि सामंथा ने राज निदिमोरु संग शादी की फोटोज शेयर की, तो फैंस अचानक से हैरान रह गए.

सामंथा पर फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

कपल की शादी की फोटोज देखने के बाद हर किसी ने इन पर जमकर प्यार लुटाया और इनकी तारीफ की. बता दें कि सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है कि राज और सामंथा ने फरवरी में ही सगाई कर ली थी. ऐसा इसलिए क्योंकि सामंथा कि एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ में शादी की रिंग नजर आ रही है.

इस फोटो को देखने के बाद ही लोगों ने कयास लगाए कि दोनों ने पहले ही सगाई कर ली थी, लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया था. इसके बाद कपल ने शादी भी बेहद सिंपल तरीके से की और शादी की फोटोज पर भी फैंस और यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया.

First published on: Dec 03, 2025 08:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.