Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Blue Bloods फेम डेविन हरजेस का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस

टीवी शो 'ब्लू ब्लड्स' फेम डेविन हरजेस का निधन हो गया है। वह लम्बे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे।

---विज्ञापन---

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस टीवी शो ‘ब्लू ब्लड्स’ और ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ में नजर आने वाले एक्टर डेविन हरजेस का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं उन्होंने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर

फेमस हॉलीवुड अभिनेता डेविन हरजेस का मंगलवार, 27 मई को न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई वेस्ट अस्पताल में निधन हो गया। वह 41 साल के थे और फरवरी से कैंसर से लड़ रहे थे। एक्टर के जाने से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। बता दें कि हरजेस के निधन की खबर एक पोस्ट के जरिए मिली है। डेविन के जाने से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। उनका परिवार इस दुखद घड़ी में गहरा शोक मना रहा है।

---विज्ञापन---

दोस्त और को वर्कर्स ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर के दोस्त डायरेक्टर एंटोनियो डिफोंजो ने एक भावुक पोस्ट में लिखा, “बेहद दुखद है कि हमने डेविन को खो दिया। वह शानदार एक्टर और सच्चे दोस्त थे। उन्होंने हर काम में अपना दिल और आत्मा लगा दी। शांति से आराम करो, लायन हार्ट। वहीं, फिल्म निर्माता डेबरा मार्कोविट्ज ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, “बहुत जल्दी चले गए। RIP डेविन।” इसके साथ ही हॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

‘ब्लू ब्लड्स’ और ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ से मिली पहचान

डेविन हरजेस ने ‘Blue Bloods’, ‘Daredevil’ और ‘Boardwalk Empire’ जैसे मशहूर टीवी शो में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इन शोज में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें खासा सराहा गया। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने बहुत जल्द ही अपनी पहचान बना ली थी। बता दें कि डेविन सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं थे। उन्हें मार्शल आर्ट्स का भी बहुत शौक था और वह डेली जिम जाते थे। वह मजाक में अक्सर कहा करते थे कि “जिम जाना, घोड़े की लात खाने से ज्यादा सेफ है।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Rj Mahvash का प्रेडिक्शन हुआ सच, IPL 2025 का पोस्ट हुआ वायरल

First published on: Jun 02, 2025 10:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola