Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

डेटिंग ऐप पर 52 साल का तलाकशुदा एक्टर ढूंढ रहा प्यार, करेगा दूसरी शादी?

रणवीर शौरी का कोंकणा सेन शर्मा से तलाक हो गया है। अब एक्टर 52 साल की उम्र में डेटिंग ऐप पर प्यार ढूंढ रहे हैं। उनके फैंस जानना चाहते हैं कि किया वह दूसरी शादी करने जा रहे हैं?

Edited By : Kirti Soni | Updated: Mar 30, 2025 13:52
Share :
ranvir shorey

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 52 साल की उम्र के रणवीर जो 2020 में कोंकणा सेन शर्मा से तलाक ले चुके हैं, अब फिर से अपने लिए लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए वे एक डेटिंग ऐप ‘बम्बल’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में उनकी डेटिंग ऐप प्रोफाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनका दिल सेंस ऑफ ह्यूमर से जीता जा सकता है।

बात दें कि रणवीर शौरी का एक बेटा भी है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा हुई थी जहां टैरो कार्ड रीडर ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी लाइफ में कोई खास शख्स आ सकता है। हालांकि, रणवीर ने साफ किया है कि वे अभी किसी रिश्ते में नहीं हैं। अब देखना होगा कि क्या वे जल्द ही दूसरी शादी करेंगे या नही। ज्यादा जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस टीवी एक्ट्रेस की हालत खराब, अस्पताल के बेड से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

First published on: Mar 30, 2025 01:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो