---विज्ञापन---

Johnny Sins संग वीडियो बनाना Ranveer Singh को पड़ा भारी, यूजर्स ने लगाई फटकार बोले- अश्लीलता की हद पार…

Ranveer Singh Johnny Sins Video Viral: रणवीर सिंह और जॉनी सिंस का एक एड वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से एक्टर ट्रोल भी हो गए हैं।

Ranveer Singh Video Viral
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Ranveer Singh Johnny Sins Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी में आ जाते हैं, कभी न्यूड फोटो शूट को लेकर तो कभी अपने कपड़ों को लेकर। अब एक बार वो फिर से कॉन्ट्रोवर्सी में आ गए हैं, जिसका कारण है अमेरिकन पोर्न स्टार जॉनी सिंस (Johnny Sins) संग एक एड के लिए स्क्रीन साझा करना। इस बात को तो आप समझ ही गए होंगे कि जिसमें जॉनी सींस हों वो एड कैसा हो सकता है। जी हां, ये बोल्ड केयर कंपनी के लिए किया हुआ एड है जिसमें मेल कैटेगरी की सेक्सुअल हेल्थ को लेकर बात की गई है। अब इस बात पर यूजर्स भड़क गए हैं और एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर के इस वीडियो एड पर लोगों के कैसे रिएक्शन आए हैं।

भड़के यूजर्स (Ranveer Singh Johnny Sins Video Viral)

जैसे ही रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो पोस्ट किया वो आग की तरह फैल गया। जहां कुछ को ये वीडियो ज्ञानवर्धक लगा तो वहीं कुछ को लगा की अश्लीलता की हद पार कर दी है। एक यूजर ने लिखा- ये क्या देख लिया।

Ranveer Singh Video Viral

इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट

वहीं एक अन्य ने लिखा- ये किसका आइडिया है। एक और यूजर ने लिखा- इसकी उम्मीद नहीं थी। एक कमेंट आया कि हमें इसकी जरूरत नहीं है, क्या बकवास है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ये कुछ ज्यादा ही बोल्ड केयर हो गया।

यह भी पढ़ें: पोर्न स्टार Johnny Sins संग Ranveer Singh का वीडियो वायरल

सेलेब्स ने की तारीफ  (Ranveer Singh Johnny Sins Video Viral)

अब बात सेलेब्स की करें तो उन्हें रणवीर सिंह का ये एड बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कमेंट्स कर अपने रिएक्शन दिए-  आशीष चंचलानी ने लिखा- ‘एक भारतीय टीवी धारावाहिक में जॉनी सिन्स ने रणवीर सिंह के भाई का किरदार निभाया है। ये मेरी लिस्ट में आखिरी चीज थी।’

Ranveer Singh

इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट

वहीं करण कुंद्रा ने लिखा, ‘हा हा हा हा हा किल्ड इट।’ मिनी माथुर ने लिखा, ‘हा हा हा हा हा इससे ज्यादा मजेदार और कुछ नहीं हो सकता।’ अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘बाबा तुम बहुत बोल्ड हो और खूबसूरत भी।’ नील नितिन मुकेश ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया।’ इसी तरह विक्रांत मैसी और प्रियंका चोपड़ा ने भी इमोजी के जरिए अपने रिएक्शन दिए हैं।

Ranveer Singh

इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट

क्या है एड में?

आप सोच रहे होंगे कि इस एड में ऐसा किया है तो हम आपको बता दे कि ये बोल्ड हेल्थ केयर का एक हेल्थ वीडियो है। इसमें रणवीर सिंह अमेरिकी पोर्न स्टार जॉनी सिंस के साथ नजर आए हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आप इस एड को यहां देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मधु शर्मा संग निरहुआ ने किया जमकर रोमांस

First published on: Feb 13, 2024 08:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.