Saturday, 28 September, 2024

---विज्ञापन---

Citadel 2 के सेट पर प्रियंका के साथ दिख रहा ये शख्स कौन? फोटोज हुई वायरल

Priyanka Chopra Citadel-2: प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों पर छा चुकी हैं। अमेरिकन वेब सीरीज सिटाडेल के सीजन 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। वहीं सीरीज के सेट से प्रियंका चोपड़ा का लुक लीक हो गया है।

Priyanka Chopra Citadel-2: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सिटाडेल के सीजन 2 की शूटिंग कर रही हैं। अमेरिकन स्पाई एक्शन की इस सीरीज के पहले पार्ट को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। प्रियंका चोपड़ा ने इसमें अपने एक्शन से फैंस को चौंका दिया। अब फैंस की डिमांड पर मेकर्स सीरीज का सीजन 2 ला रहे हैं। वहीं इंटरनेट पर प्रियंका का लुक लीक हो गया है और इसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं प्रियंका की फोटोज पर फैंस का रिएक्शन कैसा रहा।

को-एक्टर के साथ दिखीं प्रियंका

फोटोज की बात करें तो प्रियंका अपने नादिया सिंह के किरदार में हैं और वह अपने को-एक्टर स्टेनली टुकी के किरदार बर्नार्ड ऑर्लिक के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पिक्स में प्रियंका और बर्नार्ड ऑर्लिक की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।

यह भी पढ़ें: KBC 16 के पहले करोड़पति, सर्जरी के सहारे जिंदा, बीमा कंपनी ने खड़े किए हाथ, लोन लेकर इलाज करा रहे पिता

फैंस ने किए जबरदस्त कमेंट्स

एक फैंस ने प्रियंका की फोटो पर कमेंट किया, ‘शेरनी…।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘नादिया से पंगा न लें…।’ प्रियंका का ब्लैक की ड्रेस और लॉन्ग कोट में नजर आ रही हैं। इसमें नादिया एक शेरनी की तरह ही चलती हुई दिखाई दे रही हैं।

हिंदी सीरीज भी बनने को तैयार

अमेरिकन सीरीज सिटाडेल के बाद अब हिंदी सिनेमा में भी इस सीरीज का स्पिन ऑफ ‘सिटाडेल: हनी बनी’ आ रहा है। इसमें मुख्य किरदार में वरुण धवन और सामंथा प्रभु नजर आएंगे। इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है। वहीं इस सीरीज के तार प्रियंका की अमेरिकन सीरीज से जुड़े हैं। प्रियंका चोपड़ा भी इस सीरीज में नजर आ सकती हैं। इसे राज डीके ने डायरेक्ट किया है। वरुण धवन और सामंथा की केमिस्ट्री को टीजर से ही वाहवाही मिल चुकी हैं। अब देखना बाकी है कि क्या ये हिंदी सीरीज अमेरिकन सीरीज को टक्कर दे पाएगी।

यह भी पढ़ें: शोले के ठाकुर ने नॉनवेज खाने के लिए किया था अलग इंतजाम, दोस्तों के साथ रात भर…

First published on: Sep 27, 2024 01:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.