Wednesday, 23 July, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

2 घंटे 57 मिनट की Prime Video फिल्म, जो 15 मिनट बाद ही बन जाती है थ्रिलर; लीड एक्ट्रेस है असली स्टार

Prime Video Thriller Movie: बॉलीवुड की थ्रिलर मूवी जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। रोमांटिक मूवी से शुरुआत करने वाली ये मूवी 15 मिनट में ही थ्रिलर बन जाती है। आइए इस मूवी के बारे में आपको भी विस्तार से बताते हैं।

Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड की कई मूवीज ऐसी हैं जो अंडररेटेड होती हैं। अच्छी कहानी और अच्छी एक्टिंग के बाद भी इन मूवीज के चर्चे ज्यादा नहीं हो पाते। आज हम आपको एक ऐसी ही मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो 2 घंटे 57 मिनट की मूवी है और सिर्फ 15 मिनट के बाद ही ये थ्रिलर में बदल जाती है। मूवी की लीड एक्ट्रेस तीन बड़े एक्टर्स को पछाड़ती दिखती हैं। इस मूवी का नाम ‘शक्ति- द पावर’ है। शाहरुख खान और नाना पाटेकर जैसे कलाकार होने के बाद भी इस मूवी की लीड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बाजी मार देती है। आइए आपको भी मूवी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर भारत में ट्रेंड कर रहे ये 5 शोज, एक तो स्ट्रीम होते ही बना नंबर 1

मूवी के गाने हैं सुपरहिट

कृष्णा वामसी के डायरेक्शन में बनी ये मूवी पहले रोमांटिक लगती है। लेकिन 15 मिनट बाद ही इसकी कहानी थ्रिलर में बदल जाती है और ये आपको काफी हैरान कर देती है। साल 2002 में आई इस मूवी के गाने आज भी हिट गानों में शामिल हैं। चाहे वो ‘हम तुम मिले’ गाना हो या फिर ‘इश्क कमीना’, हर गाने ने बॉलीवुड में अलग ही पहचान बनाई है। मूवी के गानों को इस्माइल दरबार ने कम्पोज किया और मेहबूब ने गानों के बोल लिखे हैं।

करिश्मा को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आईं करिश्मा कपूर ने मूवी में नंदिनी का किरदार निभाया है जो कनाडा में रहती हैं और शादी के बाद वो भारत के राजस्थान के एक गांव में आती हैं। यहां नंदिनी की पूरी जिंदगी तहस-नहस हो जाती है। इस मूवी के लिए करिश्मा ने 48वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। वहीं नाना पाटेकर ने मूवी में विलेन का रोल निभाया है और उन्हें बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला था।

मूवी में कौन-कौन?

मूवी की कास्ट की बात करें तो करिश्मा कपूर और नाना पाटेकर के साथ-साथ आपको मूवी में संजय कपूर और शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। मूवी में जहां संजय कपूर ने करिश्मा कपूर के पति का रोल निभाया है तो वहीं दूसरी ओर शाहरुख उनकी मदद करते नजर आते हैं। तीन बड़े हीरो के बाद भी करिश्मा कपूर पूरी मूवी की जान साबित हुईं। एक्ट्रेस के किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mohra से Ishqiya तक, Naseeruddin Shah की इन 5 फिल्मों ने ऑडियंस का जीता दिल; OTT पर हैं मौजूद

First published on: Jul 23, 2025 11:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.