Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prajakata Koli Wedding: हल्दी से मेहंदी तक, एक्ट्रेस के इन लुक्स पर डालें एक नजर

Prajakta Koli Wedding: प्राजक्ता कोली आज अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ शादी कर रही हैं। आइए आपको उनके लुक्स के बारे में बताते हैं।

Prajakta Koli Wedding: ‘मिसमैच्ड एक्ट्रेस’ और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ आज यानी 25 फरवरी को शादी के बंधन मे बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन फोटोज में आप मेहंदी से लेकर हल्दी तक की रस्में देख सकते हैं। वहीं एक्ट्रेस ने सभी फंक्शन में अलग-अलग लुक कैरी किया। उनके लुक्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस कहीं साड़ी पहने तो कहीं लहंगे में दिख रही हैं और काफी खूबसूरत लग रही हैं। चलिए उनके लुक्स पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: Prajakta Koli की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के बड़े सितारे, गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन?

---विज्ञापन---

रेड सूट लुक

‘जुग जुग जियो’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट मेहंदी सेरेमनी की डाली। इसमें वो हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं। प्राजक्ता ने रेड कलर का सूट पहना और लंबे झुमकों के साथ इस लुक को कैरी किया। एक्ट्रेस का ये लुक काफी सुंदर लग रहा है।

---विज्ञापन---

लहंगा लुक

वहीं दूसरी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लहंगे लुक में पोस्ट शेयर की। इसमें वो अपने फ्यूचर हस्बैंड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ग्रीन कलर का लहंगा पहना, जिसमें बेबी पिंक कलर का भी कॉम्बिनेशन देखने को मिला। गले में चोकर और कानों में लंबे झुमके पहन एक्ट्रेस ने ये लुक कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

शरारा लुक

एक्ट्रेस ने हल्दी फंक्शन की भी पिक्स शेयर की। इसमें वो ऑफ व्हाइट शरारा सेट पहने नजर आईं। हेयरस्टाइल की बात करें तो प्राजक्ता ने मैसी पोनीटेल बनाकर उसे हेयर ज्वेलरी के साथ कैरी किया। गले और कानों में गोल्डन ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस ने ये लुक कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

साड़ी लुक

चौथी पोस्ट में एक्ट्रेस ने साड़ी लुक की फोटोज शेयर की। इसमें प्राजक्ता ने मराठी लुक कैरी किया। रेड कलर की बनारसी साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिखीं। हाथों में ग्रीन बैंगल्स और ग्रीन ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस ने अपना ये लुक कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर देखें ये 5 कॉमेडी फिल्में, 2 तो टॉप पर कर रहीं ट्रेंड

First published on: Feb 25, 2025 02:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो