Sunday, 22 September, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा को किस, मालती के साथ वीडियो कॉल… दिल छू लेगा Nick Jonas का कैमरा रोल

Nick Jonas Camera Roll Video: पॉप सिंगर निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी से जुड़े खास पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडिया काफी वायरल हो रही है। दोनों की क्यूटनेस को बहुत पसंद किया जा रहा है।

Nick Jonas Camera Roll Video: बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस खूबसूरत जोड़ी में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों क्यूट फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को बेटी मालती और निक जोनस के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाते देखा गया था। वहीं अब पॉप सिंगर निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपने कैमरा रोल की प्यारी सी वीडियो शेयर की है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। निक ने प्रियंका और मालती के साथ बिताए कुछ खास पलों को साझा किया है। सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रही है।

वीडियो में कैद यादगार पल

वीडियो में निक और प्रियंका किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी एक वीडियो में दोनों होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कपल काफी प्यारे लग रहे हैं। साथ ही निक ने बेटी मालती की भी छोटी-छोटी वीडियो क्लिप शेयर की। एक वीडियो में मालती उनकी तरफ भागती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में निक बेटी से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। मालती की प्यारी सी वीडियो ने सोशल मीडिया के यूजर्स के फेस पर भी स्माइल ला दी।

यह भी पढ़ें: 90 करोड़ का कर्ज, लोग उड़ाते थे खिल्ली… फिर ऐसी बदली किस्मत बन गए बॉलीवुड के ‘शहंशाह’

निक ने पर्सनल लाइफ की दिखाई झलक

निक ने अपनी वीडियो में अपनी लाइफ से जुड़े कुछ और पल भी शेयर किए। निक ने मोंटाज में उनके शो के पल भी दर्शकों के साथ शेयर किए। साथ ही उन्हें रील में खाना खाते भी देखा गया। वहीं एक क्लिप में वह नाव में बैठकर समुद्र का आनंद लेते देखा गया। निक के कैमरा रोल में एक क्लिप में प्रियंका और मालती को आपस में बातचीत करते भी देखा गया।

2018 में कपल ने की थी शादी

प्रियंका और निक जोनस ने 2 दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों में शादी की। दोनों की लव स्टोरी 2016 में सोशल मीडिया से ही शुरू हुई थी। निक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्रियंका को ग्रीस में शादी के लिए प्रपोज किया था। जनवरी 2022 को उनकी बेटी मालती का जन्म सेरोगेसी से हुआ। मालती निक और प्रियंका की पहली संतान हैं।

यह भी पढ़ें: Diljit के फैंस के लिए खुशखबरी, सिंगर ने दिल्ली में एक और शो किया अनाउंस; ये दो शहर भी लिस्ट में शामिल

First published on: Sep 22, 2024 10:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.