Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nia Sharma का रेड लुक में हॉट अंदाज, एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोज पर अटका फैंस का दिल

निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर रेड हॉट लुक की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज को देख फैंस की निगाहें अटकी रह गईं। आइए आपको भी निया का ये रेड लुक दिखाते हैं।

---विज्ञापन---

Nia Sharma Red Outfit Look: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिलहाल वो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में अपने फैंस को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं। इसमें उनकी जोड़ी सुदेश लहरी के साथ फैंस को काफी पसंद आ रही है। वहीं एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर रेड हॉट लुक में कुछ फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज पर फैंस की निगाहें अटकी रह गईं। आइए आपको भी उनके लुक्स से रूबरू कराते हैं।

यह भी पढ़ें: Sonu Nigam के 5 बड़े विवाद, जानें किन-किन कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ चुका नाम?

---विज्ञापन---

रेड ड्रेस में फोटोज की शेयर

निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं फैंस उनके लुक्स के दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने जो रेड लुक शेयर किया है इसमें उन्होंने रेड शॉर्ट ड्रेस पहनी है। वहीं ईयररिंग्स की बात करें तो एक्ट्रेस ने कानों में बड़े-बड़े ग्लोडन कलर के हूप्स पहने और गले में गोल्डन कलर का चोकर नेकलेस पहना। वहीं एक्ट्रेस ने पैरों में रेड हाई हील्स कैरी कर अपना लुक कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

खुद किया मेकअप

एक्ट्रेस ने इस लुक में अपनी 9-10 फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने लुक को रेड हॉट मिर्च से कंपेयर किया। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर की। इसमें वो अपना मेकअप खुद ही करती नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में भी मेकअप के लिए खुद को ही क्रेडिट दिया।

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

निया के इन लुक्स पर फैंस फिदा हो गए। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी सभी ड्रेस में से ये सबसे अच्छी है।’ दूसरे ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की।’ तीसरे ने लिखा, ‘बहुत सुंदर, शानदार।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लाल रंग में आपकी तारीफ करना कितना अच्छा है।’

यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे में आई ‘मंजुलिका’, ऑडियंस की निकली चीख; ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट से वीडियो वायरल

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2025 03:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola