Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sonu Nigam के 5 बड़े विवाद, जानें किन-किन कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ चुका नाम?

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का कई कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता रह चुका है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इनमें कौन-कौन से विवाद शामिल हैं?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों चर्चाओं में छाए हुए हैं। हाल ही में सिंगर ने अपने बैंगलोर कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज से एक फैन को फटकार लगाते हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हुआ। ये पहली बार नहीं हुआ है कि सोनू निगम किसी विवाद में फंसे हैं वो पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। आइए आज हम आपको उनसे जुड़े 5 विवादों के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे में आई ‘मंजुलिका’, ऑडियंस की निकली चीख; ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट से वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

बैंगलोर कॉन्सर्ट विवाद

हाल ही में बैंगलोर में हुए विवाद के बारे में बात की करें तो सोनू ने स्टेज से फैन को डांटते हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बात की। दरअसल सोनू जब परफॉर्म कर रहे थे तो उनके एक फैन ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि कन्नड़ में गाओ। इस पर सिंगर भड़क गए और उन्होंने कहा कि ये ही कारण है, पहलगाम में जो हुआ। जो तुम कर रहे हो वहां भी ये ही हुआ है। वहीं इसके बाद प्रो-कन्नड़ ऑर्गनाइजेशन ने सोनू के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

---विज्ञापन---

अजान विवाद

सोनू निगम ने अजान पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जो उन्हें काफी महंगा पड़ा था। इस पर एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई थी। दरअसल उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि अजान से उनकी नींद खराब हो गई। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। इसके बाद सिंगर ने ट्विटर ही छोड़ दिया था।

राधे मां से जुड़ा विवाद

राधे मां का साथ देना भी सोनू निगम को काफी महंगा पड़ा था। दरअसल साल 2015 में सिंगर ने राधे मां के लिए ट्वीट किया था और कहा था कि वो काली मां का अवतार हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। फैंस को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था कि सोनू ने राधे मां का सपोर्ट किया।

---विज्ञापन---

फ्लाइट में गाया था गाना

सोनू निगम ने एक बार जेट एयरवेज में सफर करते हुए गाना गा दिया था। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो खूब वायरल भी हुई थी। लेकिन ऐसा करना भी उन्हें काफी भारी पड़ा था। लोगों का मानना था कि सिंगर ने ऐसा करके फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे लोगों को डिस्टर्ब किया है। यहां तक कि उनकी इस हरकत की वजह से क्रू मेंबर्स को निलंबित भी कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

टी-सीरीज से विवाद

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी सोनू निगम विवादों में छा गए थे। सिंगर ने उस दौरान नेपोटिज्म के टॉपिक को छेड़ते हुए कहा था कि सिंगिंग में भी ये है और उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर निशाना साधा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा था। भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार ने भी सोनू पर पलटवार किया था।

यह भी पढ़ें: Sonam की वेडिंग एनिवर्सरी से 6 दिन पहले टूटा दुखों का पहाड़, निर्मल कपूर के निधन से गमगीन हैं एक्ट्रेस

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2025 02:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola