Netflix Trending Movies in India: नेटफ्लिक्स पर भारत में कुछ लेटेस्ट फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं तो ये मूवीज आपके लिए बेस्ट हैं। इनमें आपको लव स्टोरी, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर कहानियां देखने को मिलेंगी। वहीं इन मूवीज को आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर सकते हैं। अपनी फ्री टाइम में घर बैठकर देखने के लिए ये मूवीज बेस्ट हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: 2 साल बाद जुड़वा बच्चों की मां का TV पर कमबैक, सेट पर आते ही हो गईं इमोशनल
Aap Jaisa Koi
आर माधवन और फातिमा सना शेख की ये मूवी पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसमें आपको बराबरी के प्यार की लड़ाई देखने को मिलेगी। वहीं फातिमा और माधवन की मासूमियत से भरी ये लव स्टोरी आपका भी दिल जीत लेगी। इसे आप अपने पार्टनर और अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं।
Brick
ये अमेरिकन रहस्य थ्रिलर मूवी आपको शुरुआत से आखिर तक बांधे रखेगी। इस मूवी में आपको सस्पेंस और थ्रिल भरपूर मिलेगा। मूवी को रियान जॉनसन ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें जोसेफ गॉर्डन-लेविट, नोरा जेहेटनर, नोआ फ्लेइस और नोआ सेगन लीड रोल में हैं।
8 Vasantalu
नेटफ्लिक्स पर ये मूवी तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस साउथ मूवी में आपको पुराने रीति-रिवाजों के खिलाफ आवाज उठाती कहानी देखने को मिलेगी। इसे फणींद्र नरसेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में अनानाथिका सानिलकुमार, हनु रेड्डी, रवि दुग्गिराला, कन्ना, स्वराज रेब्बाप्रगदा, संजना हार्डगेरी, और समीरा किशोर लीड रोल में हैं।
Raid 2
अजय देवगन और रितेश देशमुख की लेटेस्ट मूवी भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसमें आपको थ्रिल और सस्पेंस दोनों देखने को मिलेगा। इसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। वहीं अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ-साथ आपको इसमें वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी।
Thug Life
कमल हासन की ये एक्शन ड्रामा फिल्म भी ट्रेंड कर रही है। ये पिछले महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं एक महीने के बाद ही ये नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो चुकी है और पांचवें नंबर पर ट्रेंड भी कर रही है। इसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। मूवी में कमल हासन के साथ-साथ सिलंबरासन टीआर, त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी और अशोक सेल्वन लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: Dheeraj Kumar Last Rites: धीरज कुमार का अंतिम संस्कार, आखिरी विदाई देने पहुंचा परिवार; वीडियोज आए सामने