मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म में नजर आने वाले बॉलीवुड एक्टर विशाल ठक्कर करीब नौ सालों से लापता है। फिल्म में उन्हें आत्महत्या की कोशिश करने वाले लड़के के किरदार से पहचान मिली थी। 31 दिसंबर 2015 की रात विशाल ने अपनी मां से 500 लिए और फिल्म देखने घर से निकले। उन्होंने अपने पिता को मैसेज करके बताया कि वह पार्टी में जा रहे हैं और सुबह तक लौट आएंगे। लेकिन इसके बाद वे कभी नहीं लौटे।
विशाल ने चांदनी बार, पेंगो चार्ली और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज में भी काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार 1 जनवरी 2016 को सुबह 11:45 बजे घोड़बंदर रोड पर एक ऑटो में अंधेरी की तरफ जाते देखा गया था। उनका फोन बंद हो गया, बैंक अकाउंट में कोई मूवमेंट नहीं दिखा और कोई फिरौती कॉल भी नहीं आया। इससे पहले उन पर उनकी गर्लफ्रेंड ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। एक्टर के जाने के बाद आज भी उनकी मां दरवाजे पर बैठी बेटे की राह तकती हैं। ना कोई सुराग, ना कोई जवाब, विशाल ठक्कर की कहानी बॉलीवुड की सबसे रहस्यमयी गुमशुदगियों में से एक बन चुकी है।
यह भी पढ़ें: Miss Bihar 2025 चुनी गईं ऐश्वर्या राज कौन हैं? राजनीति से है खास कनेक्शन