बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए इस बार का जन्मदिन बेहद खास रहा है। 15 मई को जहां उन्होंने अपना 58वां जन्मदिन मनाया। वहीं उसी हफ्ते उनके बड़े बेटे एरिन ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इस खास मौके पर पूरा परिवार लॉस एंजिल्स में साथ नजर आया। वहीं डॉ. श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें और दिल छू लेने वाली झलकियों को शेयर किया है।
बेटे की ग्रेजुएशन पर माधुरी ने मनाया अपना जन्मदिन
माधुरी दीक्षित ने इस बार अपना 58वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। दरअसल उनका बेटा एरिन अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया (USC) से ग्रेजुएट हो गया है। इस खास मौके पर माधुरी और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने लॉस एंजिल्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। पूरे परिवार के साथ एक्ट्रेस ने अपने खास दिन को मनाया।
डॉ. नेने ने शेयर की तस्वीरें
डॉ. श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे एरिन की ग्रेजुएशन से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक ही हफ्ते में सब कुछ हो गया! एरिन और उसके सहपाठियों पर बहुत गर्व है। सबसे खास बात ये रही कि एमडी (माधुरी) ने अपना जन्मदिन एरिन की ग्रेजुएशन के साथ सेलिब्रेट किया। दोनों के लिए इससे अच्छा तोहफा और क्या हो सकता है!”
View this post on Instagram
डॉ. नेने द्वारा साझा की गई तस्वीरों में एरिन ग्रेजुएशन की ड्रेस में डिग्री पकड़े नजर आ रहा है। एक तस्वीर में डॉ. नेने और माधुरी सेल्फी लेते दिख रहे हैं, वहीं एक फोटो में पूरा परिवार और एरिन के दोस्त साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के कमेंट्स सेक्शन में फैन्स भी एक्ट्रेस और उनके बेटे को बधाइयां दे रहे हैं।
फैन्स ने दी शुभकामनाएं
सोशल मीडिया पर फैन्स ने एरिन को ग्रेजुएशन की बधाई दी और माधुरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “खूबसूरत तस्वीरें, पूरे परिवार को हार्दिक बधाई।” वहीं दूसरे ने लिखा, “बेटे की कामयाबी पर गर्व और आइकॉन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”
View this post on Instagram
डॉ. नेने का माधुरी के लिए प्यारभरा संदेश
बता दें कि माधुरी के जन्मदिन पर डॉ. नेने ने उनके साथ की कुछ रोमांटिक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा था। कैप्शन में उन्होंने ने लिखा,”जन्मदिन की शुभकामनाएं उस शख्स को जिसने हमारे जीवन को रोशन कर दिया है। आपने सब कुछ बेहतर बना दिया है। मैं फिर से आपको ही चुनूंगा।”
यह भी पढ़ें: ‘कोई फॉर्मूला नहीं है…’ बदलते फिल्म इंडस्ट्री पर क्या बोले वेदांग रैना?
माधुरी और नेने के बारे में
माधुरी और डॉ. नेने की शादी 17 अक्टूबर 1999 को हुई थी। इसके बाद वह अमेरिका में रहने लगे थे। उनके बड़े बेटे एरिन का जन्म 2003 में हुआ और छोटे बेटे रयान का जन्म 2005 में। साल 2023 में रयान ने भी मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया था।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘कन्नप्पा’ का नया पोस्टर, जानें क्या है अपडेट