Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, तस्वीरें इंटरनेट पर हुई वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ हॉलीवुड की स्पेशल प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से कुछ दिन पहले हॉलीवुड में एक स्पेशल प्री-ऑस्कर पार्टी आयोजित की गई थी. जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास साथ पहुंचीं. इनके अलावा हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी इस पार्टी में मौजूद रही. एकेडमी अवॉर्ड्स से तीन दिन पहले रखी गई इस पार्टी में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका एक अट्रेक्टिव व्हाइट कलर के ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लुक के साथ दिखाई दी. वहीं, निक ने सफेद शर्ट, ग्रे जैकेट और काली पैंट पहनकर अपनी पत्नी को कॉम्प्लिमेंट किया. इस पार्टी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

इसके अलावा आज बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का जन्मदिन है, इस साल एक्टर अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आमिर खान बॉलीवुड में पिछले 42 साल से काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फिल्में दी हैं, जिनमें ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘दंगल’, ‘तारे जमीन पर’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्में शामिलहैं.. आमिर के अलावा आज बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी का भी 52वां जन्मदिन है. रोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म’जमीन’न से की थी. इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ की शुरुआत की. रोहित शेट्टी ने अपने 23 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसीफिल्में शामिलहैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 15वें दिन 1.44 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज की है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 41.69 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 15वें दिन 1.94 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 44.64 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 60 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:09 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment Live News: कादर खान बने सुनील ग्रोवर को फैंस बता रहे AI से भी 4 कदम आगे

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें 'एंटरटेनमेंट का किंग' क्यों कहा जाता है. इस बार उन्होंने दिग्गज अभिनेता कादर खान का गेटअप और अंदाज अपनाकर न केवल दर्शकों को लोटपोट कर दिया, बल्कि नेटफ्लिक्स पर आने वाले एपिसोड के लिए उत्सुकता भी बढ़ा दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:35 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment Live News: रैपर बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी

Rapper Badshah: बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने 'टटीरी' के कारण चौतरफा मुसीबतों से घिर गए हैं. उन पर गाने में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए हैं. सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बावजूद यह विवाद शांत होने के बजाय और भी खतरनाक मोड़ ले चुका है. अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अंडरवर्ल्ड की धमकियां भी जुड़ गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:15 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment Live News: Ranveer Singh को इस एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के सेट से कर दिया था बाहर

Ranveer Singh: बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त' गर्ल रवीना टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक बेहद दिलचस्प वाकया साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे सालों पहले उन्होंने एक छोटे बच्चे को अपनी फिल्म के सेट से बाहर निकाल दिया था, क्योंकि वह उन्हें लगातार देख रहा था. वह बच्चा कोई और नहीं बल्कि आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह थे. उस वक्त रवीना को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह छोटा लड़का एक दिन फिल्म इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम बनेगा. आइए जानते हैं क्या थी पूरी कहानी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:15 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment Live News: OTT पर देखें Aamir Khan की ये 7 बेहतरीन फिल्में, एक ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 2000 करोड़

आमिर खान बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता हैं. क्योंकि वह अपने काम और किरदारों को बेहद परफेक्ट तरीके से निभाते हैं. वहीं, आज हम एक्टर अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो चलिए इसी मौके पर हम जानते हैं उनकी कुछ शानदार फिल्मों के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:36 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment Live News: अक्षय खन्ना से 'ट्रॉमेटाइज हो गईं थी फराह खान, बोलीं-'अच्छे इंसान नहीं'

धुरंधर फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाला किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी और अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में ऐसे जचे थे कि लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे थे. हालांकि हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने अक्षय खन्ना को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया था. उन्होंने ये भी कहा है कि अक्षय के साथ काम करना बहुत मुश्किल भरा था. यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:29 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment Live News:इन स्टार्स की मौत का कारण बनीं 'कॉस्मेटिक सर्जरी'

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर विदेशी इंडस्ट्री. सेलेब्स खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए जाने क्या कुछ नहीं करते हैं. तमाम ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी से अपने चेहरे के नैन नक्श में बदलाव किया है. किसी ने नाक की सर्जरी करवाई है, तो किसी ने होठों की. यहां तक कि किसी ने अपने चेहरे को अपलिफ्ट करवाया तो किसी ने जॉ लाइन को परफेक्ट बनवाया है. हालांकि कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिनकी कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण मौत हो गई. आज हम उन्हीं कलाकारों के बारे में जानेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:55 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment Live News: दिग्गज एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, अमिताभ संग दे चुकी हैं हिट फिल्म

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा, जो सत्ते पे सत्ता, कर्ज, विश्वनाथ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. उनका आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. यह एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी है और हिट फिल्में दे चुकी हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:12 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment Live News: इस सीन को शूट करने के लिए 12 दिन तक नहीं नहाया था ये एक्ट

बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए उसके एक-एक सीन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. कई बार एक्टर और एक्ट्रेस अपना वजन बढ़ाते हैं या फिर घटाते हैं. या फिर अपने बाल लंबे करते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक सीन शूट करने के लिए 12 दिनों तक नहीं नहाया था और एक फिल्म में वह 100 पान चबा गए थे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:20 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ का जादू पड़ा फीका

तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 15वें दिन 1.94 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 44.64 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 60 करोड़ रुपये हो गया है.

https://www.instagram.com/p/DVP8EX7EfKK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:18 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘The Kerala Story 2’ की टोटल कमाई

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 15वें दिन 1.44 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज की है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 41.69 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DUJD9KwjAhf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

12:24 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी का भी 52वां जन्मदिन है. रोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म’जमीन’न से की थी. इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ की शुरुआत की. रोहित शेट्टी ने अपने 23 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DNYBvVgKIsY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:09 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment News LIVE:61 साल के हुए सुपरस्टार आमिर खान का जन्मदिन

आज बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का जन्मदिन है, इस साल एक्टर अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आमिर खान बॉलीवुड में पिछले 42 साल से काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फिल्में दी हैं, जिनमें ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘दंगल’, ‘तारे जमीन पर’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DUOpwDTjm4L/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:42 (IST) 14 Mar 2026
Entertainment News LIVE: प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से कुछ दिन पहले हॉलीवुड में एक स्पेशल प्री-ऑस्कर पार्टी आयोजित की गई थी. जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास साथ पहुंचीं. इनके अलावा हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी इस पार्टी में मौजूद रही. एकेडमी अवॉर्ड्स से तीन दिन पहले रखी गई इस पार्टी में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका एक अट्रेक्टिव व्हाइट कलर के ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लुक के साथ दिखाई दी. वहीं, निक ने सफेद शर्ट, ग्रे जैकेट और काली पैंट पहनकर अपनी पत्नी को कॉम्प्लिमेंट किया. इस पार्टी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

First published on: Mar 14, 2026 09:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.