Tuesday, 22 October, 2024

---विज्ञापन---

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल के नए भोजपुरी गाने ने काटा बवाल, रिलीज होते ही करने लगा ट्रेंड

Khesari Lal Yadav Song:भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना 'चुम्मा चुम्मा' रिलीज हो गया है। एक्टर का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

Edited By : E24 Desk | Updated: Oct 22, 2024 16:07
Share :
Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों खेसारी लाल का एक गाना काफी ट्रेंड कर रहा है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल की फिल्म ‘राजा राम’ का पहला गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ रिलीज हो गया है। उसके बाद “चॉकलेटी सड़िया” गाना जारी कर दिया गया है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस सपना चौहान दिख रही है। सॉन्ग को ‘सारेगामा हम’ भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी और सपना की जबरदस्त केमेस्ट्री आग लगा रही है। “चॉकलेटी सड़िया” फिल्म ‘राजाराम’ का पहला गाना है। इसका डायरेक्शन पराग पाटिल और आर आर प्रिंस ने किया है। इस फिल्म का डायरेक्शन पराग पाटिल ने ही किया है। भोजपुरी सॉन्ग ‘चॉकलेटी सड़िया’ गाने को खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि संगीत दिया है कृष्णा बेदर्दी ने और लिरिक्स लिखे हैं कुंदन प्रीत ने। खेसारीलाल यादव ने इस सॉन्ग की सक्सेस पर कहा, “चॉकलेटी सड़िया की शूटिंग के दौरान मैंने खूब इंजॉय किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सपना चौधरी के साथ काम करके बहुत मजा आया।” उन्होंने फैंस से कहा, “मैं चाहता हूं मेरे फैंस इसपर रील्स बनाए और बताएं उन्हें ये सॉन्ग कैसा लगा”

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की एंटरटेनर का चलेगा घर पर सिक्का,  तय करेगी कौन होगा नॉमिनेट?

First published on: Oct 22, 2024 04:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.