Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jaat X Review: सनी देओल की एंट्री पर सीटियों से गूंजा थिएटर, मूवी पर क्या बोली पब्लिक?

Jaat X Review: सनी देओल की मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक्टर की धमाकेदार एंट्री थिएटर सीटियों और हूटिंग से गूंज उठा। आइए आपको भी बताते हैं मूवी देख पब्लिक क्या बोली?

---विज्ञापन---

Jaat X Review: सनी देओल की ‘जाट’ मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक्शन से भरपूर इस मूवी में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी नजर आए हैं। मूवी को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अपने व्यूज भी शेयर कर रहे हैं। सनी देओल की एंट्री पर ऑडियंस क्रेजी हो गई है। वहीं सीटियों और हूटिंग से थिएटर गूंज उठा। आइए आपको भी बताते हैं ऑडियंस ने मूवी को लेकर क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: ताहिरा कश्यप को दोबारा कैंसर क्यों? क्या है जानलेवा बीमारी की वापसी की वजह

---विज्ञापन---

फैंस ने की तारीफ

सनी की इस एक्शन थ्रिलर मूवी देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘ये एक रिकॉर्ड तोड़ने वाली मास मूवी है। पहला पार्ट एक्शन और इमोशन से भरपूर है, वहीं दूसरा पार्ट रोमांच से भरपूर है। भारतीय सिनेमा में अब तक ये मूवी सबसे बेहतरीन एक्शन वाली फिल्म है।’

एंट्री देख क्रेजी हुए फैंस

वहीं सनी की एंट्री पर फैंस की तालियां और सीटियां नहीं रुकी। जैसे ही सनी का ‘सॉरी बोल’ डायलॉग आया फैंस का क्रेज अलग लेवल पर दिखा। ये डायलॉग ट्रेलर में भी फैंस को काफी पसंद आया था। एक यूजर ने सनी की एंट्री का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बात ‘खिचड़ी’ के पसंद और नापसंद की है और मुझे ‘खिचड़ी’ पसंद नहीं है।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मूवी को बता दिया बेस्ट एक्शन मूवी

एक्स पर एक अन्य यूजर ने सनी की जाट मूवी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाली मूवी है। सनी देओल की अब तक की मूवी में से इस मूवी के एक्शन सबसे बेस्ट हैं। इंटरवल ब्लॉक आपको एक्साइट कर देगा। साथ ही दूसरा भाग किसी भी कीमत पर मिस न करें।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मूवी में कौन-कौन?

एक्स पर फैंस के व्यूज देखकर तो साफ लग रहा है कि ये ऑडियंस को काफी पसंद आई है। वहीं ट्रेलर के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली ये थिएटर में आ गई है, जिसे वो काफी पसंद भी कर रहे हैं। मूवी की कास्ट की बात करें तो सनी देओल के साथ-साथ मूवी में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  ‘लड़की में दम है…’, अपूर्वा मखीजा के सपोर्ट में उतरे फैंस; कमबैक वीडियो हुआ वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Apr 10, 2025 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola