Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं. एक्टर को 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया गया है. बीते 11 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच उनकी रिहाई को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ, जिसे लेकर बताया गया कि राजपाल अब तिहाड़ जेल से रिहा कर दिए गए हैं. लेकिन ये केवल एक अफवाह थी. इसपर एक्टर की पत्नी राधा ने अपना रिएक्शन दिया है.
पत्नी ने रिहाई को लेकर कही ये बात
राधा ने राजपाल यादव की रिहाई को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया और सच्चाई सबके सामने रखी. उन्होंने साफ-साफ बताया कि एक्टर अभी भी तिहाड़ जेल में ही हैं और अगली कोर्ट सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं. बता दें सोशल मीडिया पर वायरल वो वीडियो साल 2018 का है और इसका मौजूदा स्थिति से कोई संबंध नहीं है.
BIG NEWS: RAJPAL YADAV IS OUT OF JAIL 🫡
— CineAlpha (@CineAlpha1) February 14, 2026
Rajpal Yadav is reportedly out of jail now, and soon after his release, he thanked Salman Khan for his support. He said:
“Salman Bhai is like a brother to me. There are very few people like him in our industry — he is always helping… pic.twitter.com/IPu3THWx1N
राजपाल यादव की पत्नी राधा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया कि फिलहाल राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई तय है और परिवार उसी का इंतजार कर रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी सेहत ठीक है और वह हिम्मत बनाए हुए हैं. राधा ने इस मुश्किल दौर में मिल रहे फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट का धन्यवाद भी किया. राधा ने कहा कि कई लोग इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार के साथ खड़े हैं.
राजपाल यादव के सपोर्ट में सेलेब्स
बता दें कि राजपाल यादव ने जेल में खुद का सरेंडर किया था और कहा था, “मेरे पास पैसे नहीं हैं… मेरा कोई दोस्त भी नहीं है…मुझे अकेले इस संकट से जूझना है.” उनके इस बयान ने हर किसी को चौंका दिया. इसके बाद एक्टर को डायरेक्टर प्रियदर्शन सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, मीका सिंह और अनीस बज्मी समेत कई सेलेब्स एक्टर की मदद का ऐलान कर चुके हैं.