Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर कॉमेडियन-एक्टर का निधन, Harry Potter में ‘भूत’ बन मिला था फेम

Simon Fisher-Becker Passed Away: 'हैरी पॉटर' फेम एक्टर साइमन फिशर-बेकर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। "हैरी पॉटर" और "डॉक्टर हू" में अपने किरदार से लोगों का ध्यान खींचने वाले एक्टर के निधन की खबर से फैंस को गहरा सदमा लगा है।

---विज्ञापन---

simon fisher becker
simon fisher becker

Simon Fisher-Becker Passed Away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘हैरी पॉटर’ के दुनियाभर में चाहने वाले हैं और इस सीरीज के जाने-माने एक्टर का निधन हो गया है। ‘हैरी पॉटर’ फेम एक्टर साइमन फिशर-बेकर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। ‘हैरी पॉटर’ के निधन की खबर सुनते ही हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और इस खबर से हैरी पॉटर के फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: साउथ एक्ट्रेस ने बायफ्रेंड से रचाई सगाई, मंदिर से शेयर की तस्वीर, 15 साल तक डेट कर थामा हाथ

---विज्ञापन---

नहीं रहे साइमन फिशर-बेकर 

हैरी पॉटर और डॉक्टर हूं में अपने किरदारों से फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर होने वाले एक्टर साइमन फिशर-बेकर ने 63 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है। साइमन फिशर-बेकर की मौत की पुष्टि उनके मैनेजर जाफरी मैनेजमेंट के किम बैरी और उनके पति टोनी ने की। बैरी ने मेट्रो को दिए स्टेंटमेंट में कहा, उन्होंने सिर्फ एक्टर साइमन फिशर-बेकर को नहीं खोया है, बल्कि पिछले 15 साल से अपने सबसे करीबी दोस्त को भी खो दिया है।

मैनेजमेंट ने की मौत की पुष्टि

साइमन फिशर-बेकर के मैनेजर किम बैरी ने मौत की पुष्टि करने के साथ ही एक्टर के बारे में खास बातें की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘साइमन एक राइटर, स्टोरीराइटर और एक बेहतरीन स्पीकर भी थे। उन्होंने मेरी बहुत मदद की और वे दयालु, विनम्र और सभी में रुचि रखने वाले थे। मेरी संवेदनाएं उनके भाई, भतीजों और भतीजियों और उनके फैंस के साथ हैं।’ हालांकि एक्टर के निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है, मगर साइमन के पति टोनी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने उनके निधन की दुखद खबर दी है।

---विज्ञापन---

साइमन फिशर-बेकर के पति टोनी द्वारा फेसबुक पोस्ट, जिसमें साइमन के निधन की घोषणा की गई

हैरी पॉटर में निभाया भूत का रोल

कॉमेडियन एक्टर साइमन फिशर-बेकर ने हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन में फैट फ्रायर भूत का रोल निभाया था और इस किरदार से उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी भी हासिल की थी। इसके अलावा उनको फैंस हमेशा डॉक्टर हू में डोरियम माल्डोवर के रोल के लिए भी याद रखेंगे। ब्रिटिश एक्टर ब्रिटिश अभिनेता ज्यादातर अपने कॉमेडी रोल्स के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं और उनकी मौत की खबर से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: फिनाले में स्पेशल गेस्ट बनेंगे कुकिंग KING? सेट से सामने आई तस्वीर

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2025 05:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola