Mahavir Shah Throwback Story: बॉलीवुड फिल्में हीरो और विलेन के बिना अधूरी है। कई सितारों ने खलनायक बन दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आज हम ऐसे एक्टर की बात करने जा रहे हैं जिसने अपने नेगेटिव किरदार से वाहवाही बटोरी। 90 के दशक के ये मशहूर एक्टर कई बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुके हैं। इस एक्टर ने सुपरस्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ भी काम किया। उनका किरदार इतना पावरफुल था कि दर्शकों के मन में खौफ पैदा कर देता था। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के विलेन महावीर शाह की। उनकी जिंदगी का अंत बहुत दुखद था। आइए आपको भी बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें।
विलेन बन स्क्रीन पर छाए
महावीर शाह जाने-माने खलनायकों में से एक नाम थे। उनके स्क्रीन पर आते ही लोगों के दिल में खौफ पैदा हो जाता था। यही एक अच्छे कलाकार की पहचान होती है कि ऑडियंस को भी अपने नेगेटिव रोल से नफरत करवा दे। कई फिल्मों में आप उन्हें इंस्पेक्टर की भूमिका में देख चुके हैं। वहीं रियल लाइफ की बात करें तो महावीर बहुत ही विनम्र इंसान थे।
1977 में की थी करियर की शुरुआत
महावीर का बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था। उनका जन्म 5 अप्रैल 1960 में मुंबई में हुआ था। उनकी शादी चेतना शाह से हुई थी। बॉलीवुड में एक्टर ने 1977 में फिल्म ‘अब क्या होगा से’ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी में उन्होंने एक ड्राइवर का किरदार अदा किया था। इसके बाद कई हिट फिल्मों में एक्टर विलेन बनकर स्क्रीन पर छाए।
यह भी पढ़ें: कार एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है ‘माई नेम इज खान’ के एक्टर की तबियत? डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट
इन फिल्मों में किया था काम
एक्टर ने ‘कुश’, ‘दयावान’, ‘तेजाब’, ‘नरसिम्हा’, ‘शोला और शबनम’, ‘तिरंगा’, ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में काम कर बहुत लोकप्रियता हासिल की। इसके साथ ही महावीर ने ‘जुड़वा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मेहंदी’ मूवी से अपने किरदार की छाप लोगों के दिल पर छोड़ी।
दुखद था अंत
एक्टर के जीवन का अंत काफी दुखद था। 31 अगस्त, साल 2000 में अमेरिका में उनका भयानक एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में एक्टर की दर्दनाक मौत हो गई थी। उस दौरान वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे थे। परिवार की जान तो बच गई, लेकिन महावीर अपनी जान गवां बैठे। उनकी मृत्यु से बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गई थी।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को किस, मालती के साथ वीडियो कॉल… दिल छू लेगा Nick Jonas का कैमरा रोल