---विज्ञापन---

जाह्नवी से लेकर आलिया तक, इस फेस्टिव सीजन सेलेब्स के ग्लैमरस लुक करें रिक्रिएट; हर कोई करेगा तारीफ

Bollywood Actress Festive Looks: फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। इस बार आप बॉलीवुड की एक्ट्रेस का लुक रिक्रिएट कर सकते हैं। आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक का लुक आप खूबसूरती से कैरी कर सकती हैं।

Bollywood Actress Festive Looks: फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और दीवाली पर हर कोई ग्लैमरस दिखना चाहता है। ऐसे में हम आपके लिए सेलेब्स के ग्लैमरस लुक्स लेकर आए हैं। आप इन लुक्स को रिक्रिएट कर स्टाइलिश और खूबसूरत दिख सकते हैं। जाह्नवी कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक के लेटेस्ट एथनिक लुक्स स्टाइल कर आप हर एक फंक्शन की जान बन जाएंगी। हर कोई आपकी तारीफ करता नहीं थक पाएगा। आइए इन लुक्स के बारे में आपको भी बताते हैं।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर का येलो साड़ी लुक इस फेस्टिव सीजन आपके लिए परफेक्ट लुक है। हेयर स्टाइल की बात करें तो इस लुक पर ओपन हेयर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। कानों में लंबे झुमकों के साथ आप इसे कैरी कर सकते हैं। इस लुक में आप भी जाह्नवी से कम नहीं लगेंगी।

सारा अली खान

सारा का ये रेड लुक आपको स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देगा। दीवाली हो या दशहरा इस लुक में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। इसे आप ओपन हेयर और कानों में लाइट ईयररिंग्स के साथ कैरी कर सकती हैं। ये लुक एकदम अलग वाइब देगा।

यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan की अगली शादी पर पूछा गया सवाल तो एक्टर बोले-‘बस हो गया भाई…’

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का ये लुक भी किसी भी फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। इसका कलर भी ट्रेंड में है। आप इस लुक में एकदम खिलकर नजर आएंगी। वहीं हेयर स्टाइल की बात करें तो आप इस पर ओपन हेयर कैरी कर सकते हैं।

तृप्ति डिमरी

अगर आप किसी अलग की तलाश में हैं तो तृप्ति डिमरी का ये लुक आपके लिए बेस्ट है। ग्रीन साड़ी में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। गले में चोकर नेकलेस और सिंपल हेयर स्टाइल के साथ आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं। वहीं हाथों में बैंगल्स भी पहन सकती हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का ये पर्पल सूट लुक आप किसी भी फेस्टिवल में रिक्रिएट कर सकते हैं। इस लुक में आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इसे लंबे झुमके और ओपन हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकते हैं। इस लुक को देखते ही हर कोई आपकी तारीफ करता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने जिस कंटेस्टेंट को बताया एरोगेंट, वही Bigg Boss 18 का पहला फाइनलिस्ट

First published on: Oct 07, 2024 02:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.