Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड के इन 4 दिग्गज गायकों को Padma Awards क्यों नहीं? सोनू निगम ने उठाए सवाल

Sonu Nigam On Padma Awards 2025: सोनू निगम ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पद्म पुरस्कार 2025 को लेकर सवाल उठाए हैं। सिंगर नेअलका याग्निक और श्रेया घोषाल जैसे शानदार स्टार्स को अब तक कोई भी पद्म सम्मान न मिलने पर नाराजगी जाहीर की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है...

---विज्ञापन---

Sonu Nigam On Padma Awards 2025
Sonu Nigam On Padma Awards 2025

Sonu Nigam On Padma Awards 2025: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम अपनी बेबाकी और धाकड़ अंदाज के लिए हमेशा से जाने जाते हैं। बीते दिन उन्होंने पद्म पुरस्कार 2025 को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर यह सवाल उठाया कि किशोर कुमार, अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे बड़े सिंगर्स को अब तक कोई भी पद्म सम्मान क्यों नहीं दिया गया है।

किशोर कुमार और मोहम्मद रफी को सम्मान क्यों नहीं?

सोनू निगम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा है, “दो ऐसे सिंगर्स हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को मोटीवेशन दिया है। एक को तो हमने पद्मश्री पर ही सीमित कर दिया है, वो हैं मोहम्मद रफी साहब। और दूसरे को तो पद्मश्री भी नसीब नहीं हुआ, वो हैं किशोर कुमार जी। मरणोपरांत तो पुरस्कार मिल ही जाते हैं।”

---विज्ञापन---

अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान का भी किया जिक्र

सोनू निगम ने अपने वीडियो में आगे कहा, “अलका याग्निक जी का करियर इतना बड़ा और शानदार रहा है, लेकिन उन्हें अब तक कोई सम्मान नहीं मिला। श्रेया घोषाल भी सालों से अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं, लेकिन उन्हें भी कोई पद्म पुरस्कार नहीं मिला। सुनिधि चौहान, जिन्होंने अपनी अलग आवाज से एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया, उन्हें भी कोई सरकारी सम्मान नहीं दिया गया।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

---विज्ञापन---

अपने वीडियो में उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि उन स्टार्स के नाम बताएं जिन्हें अब तक पद्म पुरस्कार नहीं मिला है लेकिन उन्हें ये सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सिंगिग की दुनिया तक ही सीमित नहीं है बल्कि बाकी की फील्ड्स में भी लागू होता है।

यह भी पढे़ं:  Celebrity MasterChef के जज कौन? जो सेलेब्स की डिश चेक कर चुन रहे विनर

---विज्ञापन---

सोनू निगम को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

बता दें कि सोनू निगम को साल 2022 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया था। सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे बड़े और शानदार सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 10,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, ओडिया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी, नेपाली और भोजपुरी भाषा में भी अपनी आवाज दी है। अब यह देखना होगा कि सोनू निगम की यह बात सरकार तक पहुंचती है या नहीं। क्या किशोर कुमार, अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान को आने वाले वर्षों में पद्म सम्मान मिलेगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा।

यह भी पढे़ं: Sky Force BO Collection Day-4: ‘स्काई फोर्स’ की चौथे दिन की कमाई कितनी? जानें अब तक का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jan 28, 2025 08:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola