---विज्ञापन---

Entertainment News Live: रणवीर सिंह कल 12:12 पर करेंगे बड़ा धमाका, फैंस की बड़ी धड़कने

Entertainment News in Hindi LIVE: ब्रेकअप रूमर्स के बीच वीर पहाड़िया ने अपने बॉलीवुड के दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. तारा सुतारिया उनकी बर्थडे पार्टी में कहीं नजर नहीं आई. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की शाम म्यूजिकल जगत की हस्तियों के नाम रहती है. इस अवॉर्ड्स शो में तमाम सेलेब्स रेड कार्पेट पर चार चांद लगाने के लिए पहुंचे. यहां पर अमेरिकी सिंगर चैप्पल रोन भी पहुंची थी, जिन्होंने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थीं. उन्होंने अपने इस लुक से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. कुछ लोग चैप्पल को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनका सपोर्ट कर रहे हैं. फोटो वायरल होने पर कुछ का कहना है कि ये क्या पहन लिया है. वहीं, कुछ ने कहा कि यह काफी बोल्ड मूव है.

बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया का 1 फरवरी को बर्थडे होता है. हालांकि उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन शनिवार देर रात को अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया. उनके बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम चेहरे मौजूद थे. इस दौरान जाह्नवी कपूर भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई हैं. हालांकि वीर पहाड़िया की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया वहां पर मौजूद नहीं थी. दोनों को लेकर रूमर्स चल रही है कि उनका ब्रेकअप हो गया है और इसी बीच वो वीर की बर्थडे पार्टी में भी नजर नहीं आई. साथ ही तारा ने वीर के लिए इंस्टाग्राम पर कोई विशिंग पोस्ट भी शेयर नहीं किया है. जिससे ब्रेकअप की खबरें और तेज हो गई हैं.

---विज्ञापन---

बता दें कि ब्रेकअप की खबरें तब शुरू हुई थी, जब तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में नजर आईं थी. इस दौरान दोनों की नजदीकियां देख कैमरे में वीर का रिएक्शन कैप्चर हुआ था. जिसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी.

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हुई. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. रानी मुखर्जी की फिल्म सनी देओल की मूवी को कड़ी टक्कर दे रही है. रविवार को मर्दानी 3 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 7.25 करोड़ की कमाई की है और इस तरह से फिल्म ने तीन दिनों में कुल 17.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, सनी देओल की फिल्म ने 10वें दिन 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 10 दिनों में कुल 275.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

22:21 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: Arijit Singh से मिलने पहुंचे Aamir Khan

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने ब्लैकबैक सिंगिंग से सन्यास ले लिया है. इसी बीच बॉलीवुड स्टार आमिर खान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे...पूरी खबर पढ़ें

19:11 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: रणवीर सिंह कल 12:12 पर करेंगे बड़ा धमाका

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें ब्लैक बैकग्राउंड पर TOMORROW 12:12 लिखा हुआ है. जहां अब इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस उम्मीद हैं कि कल शायद 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज हो सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है. अब ये तो कल ही पता चलेगा कि आखिर रणवीर कौनसा धमाका करने वाले हैं.

18:07 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: 'हसीन दिलरुबा' के तीसरे पार्ट को लेकर क्या है अपडेट?

ओटीटी की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री फ्रेंचाइजी 'हसीन दिलरुबा' एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है. साल 2021 में आई 'हसीन दिलरुबा' और 2024 की 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की जबरदस्त सफलता के बाद, अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट 'हसीन दिलरुबा 3' (Haseen Dillruba 3) पर मुहर लगा दी है. रानी और रिशु की यह खूनी प्रेम कहानी अब एक नए और पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंचने वाली है. इस फिल्म के तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:48 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक?

आजकल सोशल मीडिया पर फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा है. हाल ही में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए. शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म के सेट से लीक हुई असली तस्वीरें हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि ये कमाल इंसानी कैमरे का नहीं बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का है. एक डिजिटल आर्टिस्ट ने अपनी कल्पना से इन सितारों को रामायण के किरदारों में ढाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:16 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: Netflix पर पाकिस्तान में नंबर 1 बनी ये भारतीय फिल्म

कहते हैं कि कला को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता, और 'धुरंधर' ने इसे सच साबित कर दिया है. 'उरी' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने भारत में तो गदर मचाया ही, अब पाकिस्तान में भी इसका डंका बज रहा है. फिल्म के कंटेंट को 'एंटी-पाकिस्तान' बताते हुए वहां इसे सिनेमाघरों में दिखाने से मना कर दिया गया था. लेकिन 30 जनवरी को जैसे ही यह नेटफ्लिक्स पर आई, पाकिस्तान के दर्शकों ने इसे इतना देखा कि यह 'टॉप 10' लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गई. आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसे देखने के लिए सरहद पार इतनी उत्सुकता है? पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:23 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: Rohit Shetty से लेकर Salman Khan तक, Bollywood के पीछे क्यों पड़ा है बिश्नोई गैंग?

बॉलीवुड पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शिकंजा कसता जा रहा है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है. सलमान खान के बाद अब मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस गैंग के निशाने पर आ गए हैं. रविवार, 1 फरवरी 2026 की रात को जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर गैंग ने इसे महज एक 'ट्रेलर' बताया और सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि अगली बार गोलियां घर के बाहर नहीं, बल्कि बेडरूम के अंदर चलेंगी. यह हमला न केवल एक व्यक्ति पर है, बल्कि पूरे बॉलीवुड के लिए एक गंभीर चेतावनी माना जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:35 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: Grammy Awards 2026 में भारत के हाथ लगी निराशा, किसी भी कैटेगरी में नहीं मिला अवॉर्ड

ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में भारत के हाथ निराशा लगी है. भारत को किसी भी कैटेगरी में कोई अवॉर्ड नहीं मिला है. भारत से अनुष्का शंकर को 'डेब्रेक' गाने के लिए ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन ग्लोबल स्टार बैड बनी ने उस कैटेगरी में बाजी मार ली. उनके अपने ट्रैक 'EoO' के लिए उन्हें ये अवॉर्ड मिला.

13:24 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: जानी दुश्मन से सीधा बाबू सोना बने Farrhana Bhatt और Amaal Mallik

कहते हैं बिग बॉस का घर रिश्तों के बनने और बिगड़ने की सबसे बड़ी जगह है. लेकिन सीजन 19 में जो हुआ, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. जहां शो के दौरान फरहाना भट्ट और अमाल मलिक एक-दूसरे के 'जानी दुश्मन' बने हुए थे, वहीं अब शो खत्म होते ही दोनों के बीच की दूरियां सिमट गई हैं. जो कल तक एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे, आज वो एक साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं. दोनों की नई तस्वीर देखकर फैंस की नींद उड़ गई है और हर तरफ बस इन्हीं की चर्चा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:55 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: धड़क 2 की डायरेक्टर साजिया इकबाल को नहीं पसंद आई रणवीर सिंह की धुरंधर

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ओटीटी पर रिलीज के बाद से फिर से चर्चा में है. फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. हालांकि इस बीच धड़क 2 की डायरेक्टर साजिया इकबाल ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में फिल्म को लेकर अपनी राय पेश की है और इसे नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया है. साथ ही उन्होंने फिल्म को घिनौना भी कहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

08:20 (IST) 2 Feb 2026
Entertainment Live News: विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर लगातार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें चल रही हैं. इन खबरों को लेकर अब रश्मिका ने खुद रिएक्ट किया है और बताया है कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए चल रही शादी की अफवाहों पर इनकार किया है. इससे साफ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस की विजय संग 2 फरवरी को शादी नहीं हो रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Feb 02, 2026 08:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.