Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

‘रामायण’ से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक? सामने आई इन किरदारों की भी तस्वीरें, जानें वायरल फोटोज की सच्चाई

आजकल सोशल मीडिया पर फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा है. हाल ही में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए. लोग कह रहे हैं कि ये फिल्म के सेट से लीक हुई असली तस्वीरें हैं. ऐसे में इन सितारों को रामायण के किरदारों में देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं. आइए जानते हैंं क्या है फोटोज की सच्चाई...

रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में सौम्य चेहरा- इन तस्वीरों में रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में दिखाया गया है. उनके माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष की माला और चेहरे पर एक खास तरह की शांति नजर आ रही है. हालांकि रणबीर असल में इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आर्टिस्ट की इस कल्पना ने फैंस को फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है.

साई पल्लवी का किरदार सादगी से भरी माता सीता- साई पल्लवी अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं. तस्वीर में उन्हें बहुत ही सादे और पारंपरिक लुक में दिखाया गया है. उनकी आँखों में करुणा और चेहरे पर सादगी इतनी प्रभावी है कि फैंस कह रहे हैं कि मेकर्स को असलियत में भी ऐसा ही लुक रखना चाहिए.

यश का रावण अवतार- KGF स्टार यश को इस डिजिटल आर्ट में रावण के रूप में दिखाया गया है. उनके लंबे बाल, भारी गहने और चेहरे पर एक विजेता वाली मुस्कान है. उनके लुक को इतना दमदार बनाया है कि लोग अभी से उन्हें बड़े पर्दे पर रावण की गर्जना करते देखने का सपना देख रहे हैं.

असली और नकली का फर्क मिटा दिया- इंटरनेट पर जैसे ही ये तस्वीरें आईं, आग की तरह फैल गईं. इन तस्वीरों में किरदारों के चेहरे, उनके हाव-भाव और कपड़ों की चमक इतनी असली लग रही थी कि किसी के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल था कि ये फिल्म के सेट की नहीं हैं. दरअसल, एक आर्टिस्ट ने AI टूल की मदद से यह दिखाया है कि अगर ये सितारे 'रामायण' में नजर आएंगे, तो उनका लुक कैसा हो सकता है.

क्या असल फिल्म ऐसी होगी?- इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है. लोग नितेश तिवारी (फिल्म के निर्देशक) से मांग कर रहे हैं कि फिल्म का असली लुक भी इन AI तस्वीरों जैसा ही भव्य होना चाहिए. हालांकि ये तस्वीरें सिर्फ एक कलाकार की कल्पना हैं, लेकिन इन्होंने फिल्म के लिए एक बहुत बड़ा बेंचमार्क सेट कर दिया है.

First published on: Feb 02, 2026 12:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.