---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, एक्ट्रेस बोलीं- ‘उन्होंने मिसाइलों को देखा…’

Entertainment News in Hindi LIVE: मलाइका अरोड़ा की मां, जॉयस अरोड़ा इस समय अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुबई में फंसी हुई हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा इस समय अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुबई में फंसी हुई हैं. हाल ही जॉयस अरोड़ा ने अपने भयानक अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया. जॉयस ने बताया कि उन्होंने आसमान में मिसाइलों को रोके जाते देखा था. उन्होंने कहा, ‘मुझे कहना होगा, मैं यहां सुरक्षित महसूस करती हूं. सच में, मैंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रोके जाते हुए देखा. यह डरावना था, लेकिन दुबई की सेना शानदार काम कर रही है. मेरी बेटियां मुंबई में हैं और वे जानती हैं कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं.’

इसके अलावा, आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शौरभ शुक्ला का जन्मदिन है. एक्टर इस साल अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की एक्टिंग करियर की शुरुआत 1986 में नाटक थिएटर से की थी. साल 1994 में आई फिल्म ‘बैन्डेंट क्वीन’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘नायक’, ‘जॉली एलएलबी’, ‘सत्य’ और ‘ताल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 6वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भारत में अब तक कुल 20.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 23.9 करोड़ रुपये का व्यापार कि किया है. वहीं, फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 6वें दिन 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में अब तक कुल 21.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 31.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

11:23 (IST) 5 Mar 2026
Entertainment Live News: रश्मिका को बाहों में भरकर विजय देवरकोंडा ने किया कुछ ऐसा, फैंस बोले-'सच्चा प्यार'

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई है. दोनों ही शादी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. शादी के बाद 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में रिसेप्शन रखा था और इस दौरान फैंस से मुलाकात के वक्त भीड़ ने रश्मिका को चारों ओर से घेर लिया. जिसके बाद भीड़ से बचाने के लिए विजय ने अपनी पत्नी को बाहों में भर लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVfLKLgkmN0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:23 (IST) 5 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे एक्टर शौरभ शुक्ला

आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शौरभ शुक्ला का जन्मदिन है. एक्टर इस साल अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की एक्टिंग करियर की शुरुआत 1986 में नाटक थिएटर से की थी. साल 1994 में आई फिल्म ‘बैन्डेंट क्वीन’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘नायक’, ‘जॉली एलएलबी’, ‘सत्य’ और ‘ताल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DPQ4n3_k0cu/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:21 (IST) 5 Mar 2026
Entertainment Live News: 'Jana Nayagan' की रिलीज टाले जाने पर थलापति विजय ने दिया रिएक्शन

जना नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म है और इसके बाद वह अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देंगे. हालांकि फिल्म की रिलीज लगातार टल रही है. वहीं, हाल ही में एक्टर ने जना नायकन की लगातार टल रही रिलीज डेट पर रिएक्ट किया है और साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:37 (IST) 5 Mar 2026
Entertainment News LIVE: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा इस समय अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुबई में फंसी हुई हैं. हाल ही जॉयस अरोड़ा ने अपने भयानक अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया. जॉयस ने बताया कि उन्होंने आसमान में मिसाइलों को रोके जाते देखा था. उन्होंने कहा, ‘मुझे कहना होगा, मैं यहां सुरक्षित महसूस करती हूं. सच में, मैंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रोके जाते हुए देखा. यह डरावना था, लेकिन दुबई की सेना शानदार काम कर रही है. मेरी बेटियां मुंबई में हैं और वे जानती हैं कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं.’

https://www.instagram.com/p/DJgb7R3IZcJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Mar 05, 2026 10:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.