Friday, 20 February, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह धमकी मामले में बड़ा खुलासा, ‘धुरंधर’ एक्टर को भारत से नहीं; इस देश के नंबर से आया था मैसेज

Entertainment News in Hindi LIVE: सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के मामले में नया अपडेट सामने आया है, जहां एक्टर से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. वहीं अब खुलास हुआ है, कि जिस नंबर से उन्हें धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था, वो अमेरिका का नंबर था. रिपोर्ट के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम उस नंबर की जानकारी जुटाने के लिए प्रटोकॉल को फॉलो करते हुए, अमेरिकी एजेंसियों से जानकारी जुटाने में जुटी हुई है, बता दें, क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया था, कि बिश्नोई गैंग के गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉइस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी देने कते साथ-साथ 10 करोड़ रुपए की मांग की थी.

सलमान खान के पिता सलीम खान को इस खराब तबीयत की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, ई फैंस के बीच कई कईतरह कीह अफवाहें फैलने लगीं, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर्स ने सलीम खान की तबीयत को लेकर एक बयान जारी किया. हालांकि, सामने आ रही खबरों के अनुसार, डॉक्टर द्वारा सलीम खान की हेल्थ लोगों को देना सलमान और उनके परिवार को अच्छा नहीं लगा. परिवार के करीबी एक सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया कि ‘सलीम खान की हेल्थ एक निजी मामला है. मीडिया के साथ इसकी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की जानी चाहिए. इस बारे में बताने का पूरा फैसला परिवार पर छोड़ देना चाहिए.’

---विज्ञापन---

इसके अलावा, आज दिग्गज एक्टर अनु कपूर का जन्मदिन है, इस साल एक्टर अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में रहते हुए साल 1982 में आई फिल्म ‘आधारशिला’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो मुंबई आए और यहां आने के बाद कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘घायल’, ‘हम’, ‘डर’, ‘सरदार’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘ऐतराज’ और ‘7 खून माफ’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन 3.15 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 47.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 71.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

10:26 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह धमकी मामले में बड़ा खुलासा

'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के मामले में नया अपडेट सामने आया है, जहां एक्टर से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. वहीं अब खुलास हुआ है, कि जिस नंबर से उन्हें धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था, वो अमेरिका का नंबर था. रिपोर्ट के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम उस नंबर की जानकारी जुटाने के लिए प्रटोकॉल को फॉलो करते हुए, अमेरिकी एजेंसियों से जानकारी जुटाने में जुटी हुई है, बता दें, क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया था, कि बिश्नोई गैंग के गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉइस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी देने कते साथ-साथ 10 करोड़ रुपए की मांग की थी.

https://www.instagram.com/reel/DUSTgtSDE7D/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:13 (IST) 20 Feb 2026
Entertainment News LIVE: लीलावती के डॉक्टर से सलमान खान ने की खास अपील

सलमान खान के पिता सलीम खान को इस खराब तबीयत की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, ई फैंस के बीच कई कईतरह कीह अफवाहें फैलने लगीं, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर्स ने सलीम खान की तबीयत को लेकर एक बयान जारी किया. हालांकि, सामने आ रही खबरों के अनुसार, डॉक्टर द्वारा सलीम खान की हेल्थ लोगों को देना सलमान और उनके परिवार को अच्छा नहीं लगा. परिवार के करीबी एक सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया कि ‘सलीम खान की हेल्थ एक निजी मामला है. मीडिया के साथ इसकी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की जानी चाहिए. इस बारे में बताने का पूरा फैसला परिवार पर छोड़ देना चाहिए.’

First published on: Feb 20, 2026 10:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.