---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

Entertainment News in Hindi LIVE: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इसियाह व्हिटलॉक जूनियर का मंगलवार को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में वह दुनिया छोड़कर चले गए. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live
Entertainment News Live

Entertainment News Live Update in Hindi: 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अपने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं. फिल्म धीरे-ढीरे बॉक्स ऑफिस का हर एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. सिर्फ विदेशों में ही $27 मिलियन से ज्यादा की कमाई करके ये 2025 की सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बन गई है. बता दें ‘धुरंधर’ कई मिडिल ईस्ट देशों में नहीं रिलीज हो पाई हैं. दरअसल कुछ देशों में इसपर बैन लगा दिया गया है, जिसकी वजह से फिल्म को भारी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है.

फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी का नए साल के मौके पर मथुरा में एक लोकल बार में कार्यक्रम का आयोजन होना था, लेकिन साधु-संत इसको लेकर विरोध कर रहे थे. जहां अब इस कार्यक्रम को रद्ध कर दिया गया है. बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम न होने देने का अनुरोध किया गया था. जानकारी के मुताबिक, सनी लियोनी को 1 जनवरी, 2026 को ‘डीजे’ (डिस्क जॉकी) के तौर पर पहुंचना था. वहीं बीते दिन मंगलवार को हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इसियाह व्हिटलॉक जूनियर का मंगलवार को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.

---विज्ञापन---

इसी के साथ, Sacnilk के अनुसार, रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ फिल्म ने 26वें दिन भारत में करीब 16 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इस फिल्म की कुल कमाई करीब 712.25 करोड़ रूपये तक पहुंच गई. Sacnilk के अनुसार, हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ ने 12वें दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक लगभग 148.05 रूपये तक कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

20:50 (IST) 31 Dec 2025
जब सलमान खान पर भड़क गए थे राजेश खन्ना

आज हम आपको बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं. एक बार राजेश खन्ना बॉलीवुड स्टार सलमान खान से काफी नाराज हो गए थे...पूरी खबर पढ़ें

19:11 (IST) 31 Dec 2025
New Year Party Songs: बॉलीवुड के टॉप पार्टी सॉन्ग्स, जिनपर जमकर थिरकते हैं लोग

आज हम आपके लिए बॉलीवुड के कुछ शानदार गानें लेकर आए हैं, जिन्हें आप किसी भी मौके पर एन्जॉय कर सकते हैं. इन गानों को सुनकर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा और आप खुद को नाचने से रोक नहीं पाएंगे...New year party 2026 songs

18:15 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News: इस वजह से ‘धुरंधर’ को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

Dhurandhar: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म ‘धुरंधर’ मिडिल ईस्ट देशों नहीं रिलीज हो पाई है. हाल ही में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर, परनाब कपाड़िया ने बताया कि इस बैन की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है...पूरी खबर पढ़ें

16:55 (IST) 31 Dec 2025
नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर बवाल, ये 7 मुस्लिम सितारें भी करते हैं मंदिर में पूजा-पाठ

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने महाकाल दर्शन किए, जिसे लेकर कुछ लोगों ने काफी बवाल खड़ा कर दिया. एक्ट्रेस के दर्शन करने पर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ मुस्लिम व्यक्ति उनपर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन कोई पहली बार नहीं है. इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं, जो सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं हुए पूजा-पाठ भी करते हैं. एक एक्ट्रेस तो अक्सर केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाती हैं... देखें पूरी लिस्ट

15:53 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन के नाती नहीं, ये एक्टर था 'इक्कीस' के लिए पहली पसंद

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'इक्कीस' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म में अगस्त्य भारतीय सेना के वीर जवान 'सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल' का किरदार निभा रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता हैं पहले इस किरदार के लिए किसी और को चुना गया था...पूरी खबर पढ़ें

14:51 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'The Kerala Story 2' की रिलीज डेट आई सामने

The Kerala Story 2 Announcement: विवादों और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने वाली फिल्म 'द केरला स्टोरी' का दूसरा पार्ट अब तैयार हो गया है. बता दें कि निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस सीक्वल की शूटिंग को बेहद गुप्त तरीके से और कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा कर लिया है. जहां अब ये फिल्म ऑडियंस के बीच आने के लिए तैयार है. शूटिंग पूरी होने के साथ ही अब फैंस को फिल्म रिलीज होने का इंतजार है. ऐसे में आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:57 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' की 'गंगा' का ये स्वैग देख फैंस रह गए दंग

Toxic Movie New Poster: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने इस फिल्म से 'गंगा' के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में नयनतारा का किरदार 'गंगा' काफी खतरनाक और दमदार लग रहा है. उन्होंने गहरे काले रंग के कपड़े पहने हैं और उनके चेहरे पर एक काफी गंभीरता नजर आ रही है. इस पोस्टर में सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ में मौजूद बंदूक खींच रही है. उनके इस लुक से लग रहा है कि इस फिल्म में वह केवल एक ग्लैमरस भूमिका में नहीं, बल्कि एक्शन मोड में दिखाई देंगी. हालांकि उनका किरदार किस तरह का होगा, ये तो मूवी रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DS6lH4zjO1H/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:59 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Tara Sutaria को बदनाम करने वाली साजिश का खुलासा

Tara Sutaria On Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) एक वीडियो को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. मुंबई में एपी ढिल्लों के साथ उनका डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि चर्चा का विषय सोशल मीडिया पर सिर्फ उनका डांस नहीं, बल्कि उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाडिया का एक्सप्रेशन भी है. वहीं जब वीडियो काफी वायरल हुआ तो तारा और वीर ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे चालाकी के साथ की गई एडिटिंग बताया था. वहीं अब इस मामले में एक नया मोड भी आ गया है. दरअसल तारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो को री-शेयर करते हुए कड़ा रिएक्शन दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DS4kNC0jWMm/?utm_source=ig_web_copy_link

11:10 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News LIVE: मथुरा में सनी लियोनी का न्यू ईयर इवेंट हुआ कैंसिल

फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी का नए साल के मौके पर मथुरा में एक लोकल बार में कार्यक्रम का आयोजन होना था, लेकिन साधु-संत इसको लेकर विरोध कर रहे थे. जहां अब इस कार्यक्रम को रद्ध कर दिया गया है. बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम न होने देने का अनुरोध किया गया था. जानकारी के मुताबिक, सनी लियोनी को 1 जनवरी, 2026 को ‘डीजे’ (डिस्क जॉकी) के तौर पर पहुंचना था. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DS496SxiIyd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:44 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News LIVE: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इसियाह व्हिटलॉक जूनियर का निधन

बीते दिन मंगलवार को हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इसियाह व्हिटलॉक जूनियर का मंगलवार को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:17 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने छठे दिन करीब 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने भारत में करीब 27 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं दुनिया भर में लगभग 39.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

09:53 (IST) 31 Dec 2025
Entertainment News LIVE: धुरंधर ने 26वें दिन भी किया जबरदस्त कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ फिल्म ने 26वें दिन भारत में करीब 16 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इस फिल्म की कुल कमाई करीब 712.25 करोड़ रूपये तक पहुंच गई. Sacnilk के अनुसार, हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ ने 12वें दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक लगभग 148.05 रूपये तक कारोबार कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Dec 31, 2025 09:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.