Live Updates
13:24 (IST) 14 Aug 2026
Entertainment Live News: करण जौहर के सामने छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

Rhea Chakraborty The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती ने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दौरान सुशांत सिंह राजपूत मामले में मिली राहत और अपने सालों के संघर्ष पर खुलकर बात की है. करण जौहर के सामने उन्होंने बेगुनाह साबित होने का अपना दर्द बयां किया. पूरी खबर यहां पढ़ें…

13:12 (IST) 14 Aug 2026
Entertainment Live News: ऐश्वर्या राय को बर्बाद करना चाहता था ये पॉपुलर डायरेक्टर!

ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक डायरेक्टर ने फिल्म की कास्टिंग को याद करते हुए बताया कि वह ऐश्वर्या की बनी-बनाई ग्लैमरस इमेज को बदलना चाहते थे. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:12 (IST) 14 Aug 2026
Entertainment News Live: यश की 'टॉक्सिक' सेंसर बोर्ड से हुई पास

Yash Toxic A Certificate: साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल गया है. लगभग 3 घंटे 14 मिनट की यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:57 (IST) 14 Aug 2026
Entertainment News Live: 15वें दिन भी जारी रहा 'स्पाइडर-मैन' का तांडव

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय थिएटर्स में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. 15वें दिन यानी गुरुवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने भारत में 443 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

Entertainment News Live In Hindi: अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है. शो में लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और शुरुआती तीन एपिसोड में ही कई कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है. इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुनव्वर फारूकी का रहा. मुनव्वर को मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा था, ऐसे में उनका इतनी जल्दी बाहर होना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा.

मुनव्वर फारूकी का नहीं चला जादू

मुनव्वर फारूकी इससे पहले 'लॉक अप' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज में अपनी रणनीति और गेम से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. यही वजह थी कि 'द ट्रेटर्स 2' में उनकी एंट्री को लेकर भी काफी उत्साह था. माना जा रहा था कि मुनव्वर इस माइंड गेम में अपनी चालों से बाकी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देंगे. हालांकि, शो में कहानी कुछ अलग ही देखने को मिली.

---विज्ञापन---

पहले ही राउंड में बाहर हुए मुनव्वर

शो के पहले राउंड में मुनव्वर को सबसे ज्यादा वोट मिले और इसी के साथ उनका गेम खत्म हो गया. खास बात यह है कि उस वक्त असली ट्रेटर्स कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा थे. वहीं दूसरे एपिसोड में शाहनील गिल को चौथा ट्रेटर बनाया गया.

क्यों भावुक हुए मुनव्वर?

बाहर होने के दौरान मुनव्वर काफी भावुक और नाराज नजर आए. उन्हें लगता है कि शो में उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया. मुनव्वर ने कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि ऐसा कुछ उनके साथ हो सकता है. उन्होंने खुद को 'सॉफ्ट टारगेट' बताते हुए कहा कि वह दूसरे लोगों की इनसिक्योरिटीज को आसानी से समझ सकते हैं.

---विज्ञापन---

बाहर आकर क्या बोले मुनव्वर?

मुनव्वर ने कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधते हुए कहा कि जब लोग दोस्त बनकर उनके पास आए और उनकी बातें सुनीं, तो बाद में उन्हीं लोगों ने उनका नाम लिख दिया. उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि कुछ खिलाड़ी उनसे डर रहे थे. करण जौहर के सामने अपनी सफाई देते हुए मुनव्वर काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि वह गेम को अच्छे से खेलना चाहते थे और वह बेगुनाह थे. उनका मानना था कि बाकी खिलाड़ियों को लगा कि अगर उन्हें गेम में रहने दिया गया तो वह सभी पर भारी पड़ सकते हैं.

शुरुआत में ही कई बड़े नाम बाहर

'द ट्रेटर्स 2' में मुनव्वर से पहले दिलीप ताहिल का सफर खत्म हुआ. वह पहले ही दिन सबसे कम गोल्ड कॉइन हासिल करने के कारण बाहर हो गए. इसके बाद करण सिंह मैजिक को ट्रेटर्स ने अपना निशाना बनाया और उन्हें गेम से बाहर कर दिया. बहरहाल, अब मुनव्वर के जाने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि शो में कौन सा खिलाड़ी सबसे मजबूत बनकर उभरता है और कौन ट्रेटर्स की चालों को पहचानने में कामयाब होता है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दक्षिण की दो फिल्में 'जन नायकन' और 'डीसी' इन दिनों सिनेमाघरों में देखने को मिल रही हैं. तीसरे हफ्ते के बाद 'जन नायकन' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. वहीं, सात दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'डीसी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डीसी' फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 21.4 प्रतिशत रही और कुल 4,611 शो चलाए गए. फिल्म ने हिंदी में 20 लाख रुपये, तमिल में 2.70 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सात दिनों में भारत में 41.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 64.38 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं थलपति विजय की 'जन नायकन' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे हफ्ते में सिर्फ 67 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं हॉलीवुड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का क्रेज इंडियन ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्वल की फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी गुरुवार को भारत में 5.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वर्किंग डे होने के बावजूद दर्शकों का ऐसा रिस्पॉन्स काबिज-ए-तारीफ है.