Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. खबर ये है कि साल 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया अपना डेब्यू करने वाली है. हिंदुस्तान टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि 12 मई से लेकर 23 मई तक चलने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस साल अपना डेब्यू करेंगी. तारा कान्स में किसी फिल्म के लिए नहीं जा रही हैं. हालांकि, कान्स में उपस्थिति का लाभ फिल्म 'टॉक्सिक' को जरूर मिलेगा. इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा के अलावा ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट और पायल कपाडिया भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी.

आज बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. पूजा चोपड़ा ने साल 2009 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता और मिस वर्ल्ड 2010 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया. पूजा चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में आई तमिल फिल्म 'पोन्नार शंकर' से की थी. हालांकि, इसके पहले उन्होंने मधुर भंडारकर की 'फैशन' और 'हीरोइन' में छोटे-मोटे रोल किए थे. साल 2013 में आई विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म 'कमांडो' में उन्होंने पहली बार हिंदी फिल्मों में लीड रोल प्ले किया. पूजा चोपड़ा का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा. उन्हें आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म 'जहां चार यार' में देखा गया था.

---विज्ञापन---

रितेश देखमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में दो दिन के अंदर कुल 21.90 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 26.06 करोड़ तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ, जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 2.82 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…