---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: आदित्य धर ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट, शेयर की ‘धुरंधर’ के सेट से अनदेखी तस्वीरें

Entertainment News in Hindi LIVE: डायरेक्टर आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'धुरंधर' के सेट की BTS तस्वीरें शेयर की. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट की BTS तस्वीरें शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने सिनेमैटोग्राफर और एडिटर की तारीफ की. आदित्य धर ने अपने सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा और एडिटर शिवकुमार पणिक्कर की तारीफ करते हुए लंबा मैसेज पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं.

आज हिन्दी सिनेमा के दिग्गज स्टार जितेंद्र का जन्मदिन था. इस साल एक्टर अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जितेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1964 में आई फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 1967 में आई फिल्म ‘फर्ज’ से मिली थी. इसके बाद जितेंद्र ने 39 साल तक फिल्मों में काम किया और एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दीं.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19वें दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,023.77 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म दुनियाभर में 1,622.72 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

10:37 (IST) 7 Apr 2026
Entertainment News LIVE: ब्रेकअप के महीनों बाद छलका तारा सुतारिया का दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के कुछ ही महीनों बाद ही प्यार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. तारा सुतारिया ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में पहुंचीं. जहां उन्होंने प्यार, रिश्ते, शादी और मां बनने जैसे मुद्दो पर खुलकर बात की. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DWstoWcCrms/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:43 (IST) 7 Apr 2026
Entertainment News LIVE: आदित्य धर ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट

बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट की BTS तस्वीरें शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने सिनेमैटोग्राफर और एडिटर की तारीफ की. आदित्य धर ने अपने सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा और एडिटर शिवकुमार पणिक्कर की तारीफ करते हुए लंबा मैसेज पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं.

https://www.instagram.com/p/DWvUdZ3D8-F/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Apr 07, 2026 08:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.