बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को सुर्खियों हैं. आज 2 जून को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म में कंगना एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह का भी सपोर्ट किया….पूरी खबर पढे़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर सामने आ गया है. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है. हाल ही में IPL के एक्स चेयरमैन ललित मोदी ने सुष्मिता को लेकर चौंका देने खुलासे किए. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वो आज भी सुष्मिता का सम्मान करते हैं और उनके लिए दिल में प्यार है. ललित का कहना है कि सुष्मिता ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और उनके जीवन में सुष्मिता का बड़ा अहम योगदान है. महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन ने प्यार में कई बार ठोकर खाई है. एक्ट्रेस की जिंदगी में ब्रेकअप का दर्द कई बार आया. उनके 10 से अधिक अफेयर रहे, लेकिन आजतक एक्ट्रेस ने शादी नहीं रचाई….पूरी खबर पढ़ें
सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. वह लंबे वक्त से रोहमान शॉल के साथ डेटिंग को लेकर खबरों में थी, लेकिन इस बीच उनकी बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ भी तस्वीरें वायरल हुई थीं. इतना ही नहीं इन फोटोज के सामने आने के बाद सुष्मिता सेन को लोगों ने गोल्ड डिगर तक कहा था, जिसको लेकर हाल ही में ललित मोदी ने एक्ट्रेस का बचाव किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अमीर एक्टर्स में लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान, जूही चावला, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स का आता है. लेकिन आज हम किसी बॉलीवुड स्टार के बारे में नहीं, बल्कि उन हॉलीवुड सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि इंडस्ट्री में सबसे अमीर हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. इतना ही नहीं इन एक्टर्स के पास प्राइवेट जेट, आईलैंड भी हैं. साथ ही एक एक्टर 20 घरों का मालिक है. तो चलिए जानते हैं हॉलीवुड के 5 सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर…
Virat Kohli Anushka Sharma Premanand Ji Maharaj: IPL 2026 में RCB की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे. इस कपल ने राधा केलि कुंज आश्रम में पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और अपनी इस बड़ी सफलता के बाद उनका आशीर्वाद लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें…
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में पहलवान के किरदार के लिए राम चरण की कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग, बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन और उनके जबरदस्त कमिटमेंट की शानदार झलक देखने को मिल रही है.
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में पहलवान के किरदार के लिए राम चरण की कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग, बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन और उनके जबरदस्त कमिटमेंट की शानदार झलक देखने को मिल रही है.
Don 3 Controversy: फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) को लेकर चल रहा विवाद अब थमने के बजाय और गहराता जा रहा है. सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर लगे ‘बैन’ का यह मामला अब केवल आपसी मतभेद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉम्बे सिविल कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Salman Khan Legal Notice: अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘काला हिरन’ (Kala Hiran) का पहला पोस्टर आते ही जहां एक तरफ सनसनी मच गई थी, वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इस फिल्म के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है. सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को एक आधिकारिक लीगल नोटिस भेज दिया है. इस नोटिस में फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने के साथ-साथ सोशल मीडिया और इंटरनेट से फिल्म के सभी पोस्टर्स और प्रमोशनल कंटेंट को तत्काल हटाने की मांग की गई है. इस बड़े कदम के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सिनेमा से राजनीति में कदम रखने वाले दिग्गज नेता सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) अपने खास पहनावे को लेकर इन दिनों सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. अक्सर सार्वजनिक मंचों और रैलियों में काले और सफेद (Black and White) रंग के सूट में नजर आने वाले सीएम विजय के इस लुक पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे. अब त्रिची में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान खुद मुख्यमंत्री ने अपने इस सिग्नेचर लुक और रंग के चुनाव को लेकर एक बेहद दिलचस्प और बड़ा खुलासा किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म दृश्यम 3 और करुप्पू छाई हुई है. हालांकि इसी बीच अर्जुन सरजा स्टारर फिल्म ब्लास्ट ने आते ही धमाल मचा दिया है. ब्लास्ट ने दृश्यम 3 और करुप्पू के कलेक्शन पर काफी असर डाला है. यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल का इस मंडे बुरा हाल रहा है और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो रिलीज के बाद ही खराब परफॉर्म कर रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन पांचों फिल्मों के मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाली सोनाक्षी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 95 किलो हुआ करता था? पूरी खबर यहां पढ़ें…
Entertainment News Live In Hindi: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर सामने आ गया है. ये फिल्म एक नर्स की कहानी दिखाती है, जो अपने जान पर खेल कई लोगों की जान बचाती है. ये फिल्म 12 जून को रिलीज होगी.
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) के साथ तैयार हैं. सुकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का नया गाना 'मास्सा मास्सा' (Massa Massa) रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने में राम चरण के पहलवान वाले किरदार के लिए की गई कड़ी मेहनत, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और फिल्म के बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) पलों की दमदार झलक दिखाई गई है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी जिंदगी से प्रेरित अपकमिंग फिल्म 'काला हिरन' के मेकर्स को एक लीगल नोटिस भेजा है. इस फिल्म का पहला पोस्टर आते ही विवाद खड़ा हो गया है. सलमान की लीगल टीम ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर (अमित जानी) से इसकी रिलीज पर तुरंत रोक लगाने और सोशल मीडिया से सारे पोस्टर्स हटाने की मांग की है. इस फिल्म में 1998 के काले हिरण शिकार मामले, सलमान की गिरफ्तारी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनकी दुश्मनी की कहानी दिखाई गई है. वहीं अब देखना होगा कि लीगल नोटिस के बाद मेकर्स का अगला कदम क्या होगा?
सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना में हुआ था. सोनाक्षी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं. उन्होंने साल 2010 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दबंग' से सलमान खान के अपोजिट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग आज उनके इस खास दिन पर उन्हें ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
'दृश्यम 3', ‘ब्लास्ट’ और 'करुप्पू' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' इन दिनों लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. हालांकि इन दोनों मूवीज के बीच साउथ स्टार अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ रिलीज हुई है और यह लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. इस सोमवार को ‘ब्लास्ट’ ने 3.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में भारत में 17.55 करोड़ की कमाई कर ली है और इसने दुनिया भर में 26.47 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं, दृश्यम 3 ने दुनिया भर में 224.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और करुप्पू ने 92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.