---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच को दी चुनौती, बोले- ‘मैं अगर…’

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच के बारे में बात की. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment LIVE E24
Entertainment LIVE E24

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को फिल्मों में काम करते हुए 40 से अधिक का समय हो गया है. अपने इतने लंबे करियर में अनुपम खेर ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा, ‘मैं तो बस एक हीरो हूं, ये किसने कहा कि मैं हीरो नहीं हूं? हीरो की परिभाषा क्या है? यह हमारी सोच है. हम सोचते हैं कि हीरो के बाल अच्छे होने चाहिए, उसे हीरोइन मिलनी चाहिए. लेकिन हीरो तो वो किरदार होता है जो कहानी को आगे बढ़ाता है. अगर मैं शाहरुख खान या अक्षय कुमार के साथ काम कर रहा हूं, तो हम सब बराबर हैं.’

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. वहीं, साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली. इसके अलावा, आज फेमस सिंगर अलका याग्निक का भी जन्मदिन है. उन्होंने अपने सिगिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘सपने सजन के’ से की थी. उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई हिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों के फेवरेट लिस्ट में शामिल है.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पेड-प्रीव्यू की कमाई मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 145.55 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

09:34 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस गायत्री जोशी का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. वहीं, साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली.

08:37 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच को दी चुनौती

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को फिल्मों में काम करते हुए 40 से अधिक का समय हो गया है. अपने इतने लंबे करियर में अनुपम खेर ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा, ‘मैं तो बस एक हीरो हूं, ये किसने कहा कि मैं हीरो नहीं हूं? हीरो की परिभाषा क्या है? यह हमारी सोच है. हम सोचते हैं कि हीरो के बाल अच्छे होने चाहिए, उसे हीरोइन मिलनी चाहिए. लेकिन हीरो तो वो किरदार होता है जो कहानी को आगे बढ़ाता है. अगर मैं शाहरुख खान या अक्षय कुमार के साथ काम कर रहा हूं, तो हम सब बराबर हैं.’

https://www.instagram.com/reel/DWFwmCYAgWY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Mar 20, 2026 08:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.