Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: फैन ने भगवान ‘शिव’ की जगह की रजनीकांत के तस्वीर की पूजा, महाशिवरात्रि पर वीडियो वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: महाशिवरात्रि के खास मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सुपरस्टार रजनीकांत के पोस्टर की पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: आज पूरा देश महाशिवरात्रि का त्योहार मना रहा है, लोग मंदिर में जाकर भगवान शिव को दूध चढ़ा कर पूजा कर रहे हैं. ऐसे में इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सुपरस्टार रजनीकांत के पोस्टर की पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है. ये फैन फिल्म ‘उझैप्पली’ में रजनीकांत द्वारा निभाए गए भगवान शिव के पोस्टर की पूजा कर रहा है. अब इस वीडियो पर लोग रिएक्ट करते हुए उस व्यक्ति को काफी बुरा भला बोल रहे हैं.

आज बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर का जन्मदिन है, एक्टर आज अपना 79वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. इसके बाद साल 1971 में आई ‘कल आज और कल’ से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद डायरेक्शन में भी उन्होंने अपना हाथ आजमाया.

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ नेSacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ मूवी ने भारत में अब तक कुल 20.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में 26.6 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

20:44 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment News: तीसरे दिन 'O Reomeo' ने कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. अपने रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है...पूरी खबर पढ़ें

17:44 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment Live News:संजय लीला भंसाली ने दिखाई Jai Somnath की पहली झलक, जानें कब होगी रिलीज

संजय लीला भंसाली ने अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म जय सोमनाथ की पहली झलक आज दिखा दी है. उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें भव्य मंदिर दिख रहा है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

https://www.instagram.com/reel/DUxmgaejD-U/?utm_source=ig_web_copy_link

16:40 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment Live News: रश्मिका-विजय की शादी में शामिल होंगे ये सेलेब्सऍ इस दिन होगा रिसेप्शन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है. खबरों के मुताबिक दोनों की शादी 26 फरवरी को होने वाली है. जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. हालांकि कपल शादी के बाद हैदराबाद में रिसेप्शन देगा, जिसमें तमाम साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल होंगे. इसके अलावा कई बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर भी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि विजय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी इनवाइट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:35 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment News: रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 देशों में बनाया ये रिकॉर्ड

30 जनवरी को धुरंधर नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई. इसे ओटीटी पर तेलुगु और तमिल ऑडियो ऑप्शन के साथ रिलीज किया गया. रिलीज होते ही फिल्म ने नेटफ्लिक्स टॉप 10 ग्लोबल चार्ट में जगह बना ली. फिल्म को 7.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले और यह नेटफ्लिक्स की नॉन-इंग्लिश मूवीज कैटेगरी में नंबर 1 पर रही. वहीं लेटेस्ट डेटा के मुताबिक रणवीर सिंह की धुरंधर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. मात्र 10 दिनों में इसे कुल 15.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये अभी 11 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

15:36 (IST) 15 Feb 2026
Vijay Varma की जिंदगी में प्यार ने फिर दी दस्तक?हाथ थामे शेयर की फोटो!

विजय वर्मा ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें वह किसी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने वैलेंटाइन के मौके पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "" हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय फॉरएवर".इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने किसी खुशी आहूजा को टैग किया है. इसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या तमन्ना भाटिया के बाद विजय फिर से किसी हसीना के प्यार में पड़ गए हैं. तो चलिए जानते हैं कि क्या वो सच में किसी से फिर से प्यार कर बैठे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:05 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment Live News: शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ World Of Nagabandham का टीजर

महाशिवरात्रि के मौके पर आज मेकर्स ने वर्ल्ड ऑफ नागाबंधम का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का टीजर महेश बाबू ने रिवील किया है. इस मूवी के डायरेक्टर अभिषेक नामा है और विराट कर्ण फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे. जैसा कि आज टीजर रिलीज हो गया है और यह रोंगटे खड़े करने वाला है. फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:14 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने अब दर्ज किया ये नया रिकॉर्ड

बॉलीवुड के फिल्ममेकर आदित्य धर इस समय अपनी मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं. इस बीच उनकी फिल्म 'धुरंधर' ने 'छावा' और 'पुष्पा 2' को पछाड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. चलिए जानते हैं कि इस बार किसने रिकॉर्ड बनाया है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DRMDz5JjBk0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

12:03 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment News LIVE: रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ के दूसरे दिन की कमाई

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ मूवी ने भारत में अब तक कुल 20.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में 26.6 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DUsQXiOkbs6/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:43 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment News LIVE: एक्टर रणधीर कपूर का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर का जन्मदिन है, एक्टर आज अपना 79वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. इसके बाद साल 1971 में आई ‘कल आज और कल’ से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद डायरेक्शन में भी उन्होंने अपना हाथ आजमाया.

https://www.instagram.com/p/C3XA93-B0hw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:34 (IST) 15 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फैन ने भगवान ‘शिव’ की जगह की रजनीकांत के तस्वीर की पूजा

आज पूरा देश महाशिवरात्रि का त्योहार मना रहा है, लोग मंदिर में जाकर भगवान शिव को दूध चढ़ा कर पूजा कर रहे हैं. ऐसे में इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सुपरस्टार रजनीकांत के पोस्टर की पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है. ये फैन फिल्म ‘उझैप्पली’ में रजनीकांत द्वारा निभाए गए भगवान शिव के पोस्टर की पूजा कर रहा है. अब इस वीडियो पर लोग रिएक्ट करते हुए उस व्यक्ति को काफी बुरा भला बोल रहे हैं.

First published on: Feb 15, 2026 09:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.