---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, तृप्ति डिमरी के साथ दिखी गजब की केमिस्ट्री

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के ‘चॉकलेट बॉय’ से ‘एक्शन स्टार’ बने शाहिद कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) का आधिकारिक ट्रेलर आज यानी 21 जनवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रोमांस का भी तड़का […]

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के ‘चॉकलेट बॉय’ से ‘एक्शन स्टार’ बने शाहिद कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) का आधिकारिक ट्रेलर आज यानी 21 जनवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रोमांस का भी तड़का लगाया गया है. विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी जब भी साथ आती है, कुछ अलग ही जादू पैदा होता है. ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि शाहिद का खूंखार लुक और तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में पहली बार एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं. ये ट्रेलर बहुत ही खौफनाक और सस्पेंस भरा हुआ है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘द राजा साहब’ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. इसमें उन्होंने सुपरस्टार प्रभास के साथ काम किया है. हाल ही में एक्ट्रेस रणवीर अल्लाहबादिया के शो में गई. जहां उन्होंने प्रभास को लेकर बात की. निधि ने कहा, प्रभास के साथ काम करने के बाद एक बड़ा सबक मिला. वो कोई खेल नहीं खेलते, कोई राजनीति नहीं करते, उनमें कोई बनावटीपन नहीं है. वो एक 5 साल के बच्चे की तरह हैं.

बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग शुरू की थी. उन्हें पहला ब्रेक एकता कपूर ने दिया था. उन्होंने के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में फैंस में कर दिया. इसके बाद उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी. लेकिन फिर 14 जून 2020 को खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली.

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ ने 9वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 171.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel’ ने 5वें दिन सिर्फ 27 लाख की कमाई की, जिसके फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 5.07 करोड़ हो गया. इसके अलावा, पुलकित सम्राट की फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने 5वें दिन 47 लाख कमाई की. इसी के साथ, फिल्म ने भारत में अब तक कुल 5.42 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

20:09 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News: 2026 में आएंगी ये 5 धुआंधार पैन-इंडियन मूवीज

साल 2026 मनोरंजन के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस साल एक से बढ़कर एक पैन-इंडियन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली हैं. ये पूरा साल धुआंधार एंटरटेनमेंट से भरा होगा. आज हम आपको इस साल रिलीज होने वाली 5 धांसू पैन-इंडियन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...पूरी खबर पढ़ें

19:16 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News: O Romeo से चर्चा में सपना दीदी, कौन थी वो?

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म फिल्म O Romeo इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबसे इसका टीजर सामने सामने आया है, तभी से सोशल मीडिया पर लोग सपना दीदी और हुसैन उस्तरा के बारे में लोग जानना चाहते हैं. इंटरनेट पर चर्चा है कि ‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी का रोल सपना दीदी से इंस्पायर्ड है. आइए जानते है कि सपना दीदी कौन थी?

16:34 (IST) 21 Jan 2026
Border 2 का विलेन कौन?

Border 2 Villain: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म में शामिल लीड हीरो-हीरोइन की खूब चर्चा हुई, लेकिन क्या आप ‘बॉर्डर 2’ के विलेन के बारे में जानते हैं. चलिए आपको बताते हैं...पूरी खबर पढ़ें

16:01 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'पंचायत' सीजन 5 की क्या होगी कहानी?

अगर आप भी फुलेरा गांव की सादगी और अभिषेक त्रिपाठी यानी 'सचिव जी' की नोक-झोंक के दीवाने हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल 'पंचायत' सीजन 5 की आधिकारिक पुष्टि हो गई है और यह 2026 में यानी इसी साल ओटीटी पर दस्तक देगा. चौथे सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने अगले चैप्टर पर काम शुरू कर दिया है. इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि फुलेरा में सत्ता बदल चुकी है और सचिव जी के सामने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने की चुनौती है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:27 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

O Romeo Trailer Out: बॉलीवुड के 'चॉकलेट बॉय' से 'एक्शन स्टार' बने शाहिद कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) का आधिकारिक ट्रेलर आज यानी 21 जनवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रोमांस का भी तड़का लगाया गया है. विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी जब भी साथ आती है, कुछ अलग ही जादू पैदा होता है. ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि शाहिद का खूंखार लुक और तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DTw-Ch1jfPe/?utm_source=ig_web_copy_link

14:31 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'Border 2' को CBFC से मिली हरी झंडी

Border 2 Certication: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने हरी झंडी दे दी है. खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट के पास किया गया है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे लंबी वॉर फिल्मों में से एक बनने जा रही है. आइए जानते हैं फिल्म की रेटिंग, रनटाइम और कास्ट से जुड़ी हर जानकारी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:36 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News LIVE: सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी आज

बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग शुरू की थी. उन्हें पहला ब्रेक एकता कपूर ने दिया था. उन्होंने के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में फैंस में कर दिया. इसके बाद उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी. लेकिन फिर 14 जून 2020 को खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली.

https://www.instagram.com/p/DK2ijGcTNg6/?utm_source=ig_web_copy_link

11:21 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News LIVE: भूमि पेडनेकर की फिल्म 'Daldal' का खौफनाक ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में पहली बार एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं. ये ट्रेलर बहुत ही खौफनाक और सस्पेंस भरा हुआ है.

https://www.instagram.com/reel/DTwn1qrCFlb/?utm_source=ig_web_copy_link

09:24 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Zakir Khan ने लिया Comedy से ब्रेक

फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने बताया कि अब कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनका ये ब्रेक साल 5 साल तक रह सकता है. जाकिर ने इस बात का ऐलान अपने एक लाइव शो के दौरान किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

08:18 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News LIVE: प्रभास के लिए ये क्या बोल गई Nidhhi Agerwal

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘द राजा साहब’ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. इसमें उन्होंने सुपरस्टार प्रभास के साथ काम किया है. हाल ही में एक्ट्रेस रणवीर अल्लाहबादिया के शो में गई. जहां उन्होंने प्रभास को लेकर बात की. निधि ने कहा, प्रभास के साथ काम करने के बाद एक बड़ा सबक मिला. वो कोई खेल नहीं खेलते, कोई राजनीति नहीं करते, उनमें कोई बनावटीपन नहीं है. वो एक 5 साल के बच्चे की तरह हैं.

https://www.instagram.com/p/DTu8dt0En3H/?utm_source=ig_web_copy_link

08:17 (IST) 21 Jan 2026
Entertainment News LIVE: प्रभास के लिए ये क्या बोल गई Nidhhi Agarwal

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘द राजा साहब’ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. इसमें उन्होंने सुपरस्टार प्रभास के साथ काम किया है. हाल ही में एक्ट्रेस रणवीर अल्लाहबादिया के शो में गई. जहां उन्होंने प्रभास को लेकर बात की. निधि ने कहा, प्रभास के साथ काम करने के बाद एक बड़ा सबक मिला. वो कोई खेल नहीं खेलते, कोई राजनीति नहीं करते, उनमें कोई बनावटीपन नहीं है. वो एक 5 साल के बच्चे की तरह हैं.

https://www.instagram.com/p/DTu8dt0En3H/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 21, 2026 08:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.