बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘घुसखोर पंडित’ का टीजर के रिलीज होते ही मूवी विवादों में घिर गई. हालांकि, फिल्म अपनी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि अपने टाइटल के कारण विवादों में आई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के टाइटल को जातिवादी बताते हुए फिल्म निर्माताओं और नेटफ्लिक्स पर एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही लोगों ने फिल्म का नाम बदलने को कहा है. साथ ही ये भी कहा कि अगर फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया तो इसे बॉयकॉट कर दिया जाएगा.
Hello @NetflixIndiaYou given name Ghooskhor Pandit, do you have guts to put Ghooskhor muslim on any of your webseries?Remove this title or be ready to face mass boycott of netflix 🙏🏻 pic.twitter.com/MmbzB16Kk2
— Voice of Hindus (@Warlock_Shubh) February 4, 2026