Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: Hera Pheri 3 के राइट्स पर मचा बवाल, साउथ प्रोड्यूसर ने किया कोर्ट का रुख, बोले-‘फिरोज नाडियाडवाला नहीं..’

Entertainment News in Hindi Live: हेरा फेरी 3 को लेकर एक बार फिर से विवाद छिड़ गया है. दरअसल, साउथ के एक प्रोडक्शन हाउस ने दावा किया है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट्स उनके पास है ना कि नाडियाडवाला के पास. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live Update in Hindi: हेरा फेरी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. फिल्म के दोनों पार्ट्स जबरदस्त हिट रहे और अब मेकर्स हेरा फेरी 3 लेकर आ रहे हैं. लेकिन हेरा फेरी 3 को लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया है. दरअसल, प्रोडक्शन हाउस सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने दावा किया है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का कॉपीराइट उनके पास है ना कि नाडियाडवाला के पास.

बार एंड बेंच द्वारा गुरुवार को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने एक याचिका दायर की है और इसमें कहा गया है कि नाडियाडवाला को मलयालम मूल फिल्म रामजी राव स्पीकिंग(1989) की केवल एक हिंदी रीमेक बनाने का अधिकार मिला था, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और वो साल 2000 की हेरा फेरी थी. हालांकि नाडियाडवाला ने इसके सीक्वल फिर हेरा फेरी का निर्माण किया और अब उन्होंने तीसरे पार्ट के राइट्स एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं. इस बारे में सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के एमडी जीपी विजयकुमार ने एचटीसी से बात की और कहा, “मैंने 2022 में रामजी राव स्पीकिंग के मूल निर्माता आदित्य फिल्म्स से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के सभी राइट्स खरीद लिए थे. उन्होंने मुझे बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला को फिल्म का एक हिंदी वर्जन बनाने का राइट दिया था लेकिन उन्होंने दूसरा पार्ट भी बनाया जो 2006 में आई थी. उन्हें सीक्वल या प्रीक्वल बनाने या राइट्स का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है.”

शुक्रवार 6 फरवरी को संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2’ रिलीज हुई है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 0.50 करोड़ यानी कि 50 लाख का कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरी ओर साउथ फिल्म ‘विथ लव’ ने भी दस्तक दी. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ से बेहतरीन शुरुआत की है. इस मूवी ने वध 2 को पीछे छोड़ दिया है.

10:50 (IST) 7 Feb 2026
Entertainment Live News: T20 World Cup 2026 से पहले सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान को दी ये सलाह

7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच में खेलने से इनकार कर दिया है. लेकिन अब इसको लेकर सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सलाह दी है. उन्होंने कहा है, "मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान श्रीलंका आए और भारत के खिलाफ मैच खेले. भारत पाकिस्तान की टीमों के बीच वैसी ही खूबसूरत राइवलरी है जैसी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में है." यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Feb 07, 2026 10:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.