Live Updates
19:33 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Live News: तीसरे दिन ‘भूत बंगला’ ने झटके इतने करोड़

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन हो चले हैं. फिल्म ने पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की है. आइए तीसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें

18:06 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Live News: डांस में हेलेन को भी टक्कर देती थी ये हसीना, फिर गुमनामी में गई जान

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम अनकही कहानियां हैं, जो अक्सर ही सुनने को मिलती है. इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बड़े बड़े कलाकारों को टक्कर दी है. वे अपने टैलेंट के दम पर सालों तक इंडस्ट्री पर राज करते रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही मोस्ट डिमांडिंग डांसर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने डांस के लिए भी लोगों के बीच खूब मशहूर रही हैं. हालांकि इस हसीना की गुमनामी में मौत हुई थी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:30 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Live News:Parshuram Jayanti पर 'महावतार परशुराम' का पोस्टर रिलीज

हम्बेल फिल्म्स भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम पर फिल्म लेकर आ रहे हैं. वहीं, आज परशुराम जयंती के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:27 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Live News: 'मेरा बाप औरत है...' जब दादी बनने पर इस कॉमेडियन के बेटे को किया गया परेशान

फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर टीवी की दुनिया हो, अक्सर ही देखा गया है कि एक्टर्स किसी ना किसी किरदार के लिए लड़की का रोल अपनाते हैं और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं. वहीं कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में भी देखा गया है कि कीकू शारदा से लेकर कृष्णा अभिषेक तक, दोनों ही कई बार महिला का गैटअप पहनकर स्क्रीन पर नजर आते हैं. हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर की बात करेंगे, जो सालों से एक शो में महिला बनकर लोगों का हंसाते हुए नजर आते रहे हैं. हालांकि उस एक्टर के महिला बनने पर उसके बेटे को खूब बुली किया गया. जिसके कारण उसे एक बड़ा फैसला लेना पड़ा. यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:26 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Live News: कौन है जम्मू कश्मीर की डॉ. श्री अद्वैता?

हर साल की तरह 2026 में भी फेमिना मिस इंडिया का आयोजन किया गया था और जिसमें गोवा की साध्वी सतीश सैल ने खिताब अपने नाम किया. यह इवेंट ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था. वहीं साध्वी के बाद राजनंदिनी पवार ने दूसरा स्थान हासिल किया है और तीसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर की डॉ. श्री अद्वैता ने अपनी जगह बनाई है. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को मात देते हुए ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपनी समझदारी से ये स्थान हासिल किया है. तो चलिए जानते हैं कि कौन है दूसरी रनरअप अद्वैता. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:26 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पार किया ये आंकड़ा

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 31वें दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1110.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1749.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

13:25 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों के अंदर भारत में कुल 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

11:28 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फेमस एक्टर अरशद वारसी का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी का जन्मदिन है. इस साल एक्टर अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अरशद वारसी ने बॉलीवुड में एक्टर नहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर और कोरियोग्राफर बनकर कदम रखा था. अरशद वारसी ने 1987 की फिल्म ‘काश’ में असिस्टेंट डायरेक्टर और साल 1993 की फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था. इसके बाद साल 1996 की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से अरशद वारसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2003 की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से मिली, जिसमें उनका सर्किट वाला किरदार आज लोगों को बहुत पसंद है. इसके बाद अरशद वारसी ने कई हिट फिल्मों में काम किया.

10:13 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: गोवा की Sadhvi Satish Sail बनी Miss India 2026

गोवा की साध्वी सतीश सैल मिस इंडिया 2026 की विनर बनीं. उन्होंने इस कॉन्टेस्ट में शामिल 30 हसीनाओं को हराकर ‘मिस इंडिया 2026’ का क्राउन अपने सिर पर सजाया है. पढ़ें पूरी खबर…

08:21 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: अमिताभ बच्चन को आई मां तेजी बच्चन की याद

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, अमिताभ का नया ब्लॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन की याद किया है. उन्होंने इस ब्लॉग में लिखा, ‘कभी-कभी परेशान करने वाली किसी चीज में एक छोटा सा बदलाव ही जिंदगी को बहुत आसान बना देता है. बदलाव को लागू करना जरूरी है और हां, इसे नियमित रूप से अपनाना भी जरूरी है.’ उन्होंने आगे ‘मां का वो गर्म स्पर्श… उनके शब्दों में छिपा दिलासा… उनकी सांसों से गर्म हुआ दुपट्टे का वो गोला जो आंखों पर रखा जाता था… और तुरंत मिलने वाली राहत… और उनके शब्द.’

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, अमिताभ का नया ब्लॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन की याद किया है. उन्होंने इस ब्लॉग में लिखा, 'कभी-कभी परेशान करने वाली किसी चीज में एक छोटा सा बदलाव ही जिंदगी को बहुत आसान बना देता है. बदलाव को लागू करना जरूरी है और हां, इसे नियमित रूप से अपनाना भी जरूरी है.' उन्होंने आगे 'मां का वो गर्म स्पर्श… उनके शब्दों में छिपा दिलासा… उनकी सांसों से गर्म हुआ दुपट्टे का वो गोला जो आंखों पर रखा जाता था… और तुरंत मिलने वाली राहत… और उनके शब्द.'

आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी का जन्मदिन है. इस साल एक्टर अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अरशद वारसी ने बॉलीवुड में एक्टर नहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर और कोरियोग्राफर बनकर कदम रखा था. अरशद वारसी ने 1987 की फिल्म 'काश' में असिस्टेंट डायरेक्टर और साल 1993 की फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था. इसके बाद साल 1996 की फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से अरशद वारसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2003 की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से मिली, जिसमें उनका सर्किट वाला किरदार आज लोगों को बहुत पसंद है. इसके बाद अरशद वारसी ने कई हिट फिल्मों में काम किया.

अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों के अंदर भारत में कुल 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके अलावा, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज’ ने 31वें दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1110.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1749.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…