Entertainment News LIVE Update in Hindi: विजय थालापति की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ का रिलीज विवाद थमने का नाम नहीं है. फिल्म के देरी से रिलीज होने की वजह से पूरे केरल राज्य में सिनेमाघरों के कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है. केरल फिल्म एक्जिबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष के. विजय कुमार ने बताया कि यह देरी सबसे खराब समय पर हुई है. इस फिल्म से उन सिनेमाघरों को फिर से जिंदा करने की उम्मीद थी जो मंदी से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा, ‘थलपति विजय की इस फिल्म से अच्छी कमाई और सिनेमाघरों को लंबे समय से चल रही मंदी से उबारने की उम्मीद थी. लेकिन अचानक हुई देरी ने केरल भर के सिनेमाघरों को बुरी तरह प्रभावित किया है.’
इसके अलावा आज बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर प्रकाश झा का जन्मदिन है. इस साल प्रकाश झा अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. प्रकाश झा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 में आई आईफिल्म ‘अंडरर द ब्लू’ से की थी. इसके बाद, उन्होंने साल 1984 में फिल्म ‘फेसेस आफ्टर स्टॉर्म’ बनाई, जिसने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता. इसके बाद प्रकाश झा ने कई हिट और कमाऊ फिल्में बनाईं, जिसमें ‘राजनीति’, ‘आरक्षण’, और ‘सत्याग्रह’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
तापसी पन्नू की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Assi’ ने 54 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 6.89 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसके साथ फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने 7वें दिन 37 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म ने अब तक कुल 6.17 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.85 करोड़रहा. एंटरटेनमेंटट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related