Live Updates
23:06 (IST) 12 Feb 2026
RSS के 100 वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ का ट्रेलर रिलीज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का ट्रेलर कर दिया गया है. अनिल डी अग्रवाल द्वारा परिकल्पित इस फिल्म का निर्देशन आशीष मल्ल ने किया है. फिल्म के ट्रेलर में भारत की राजनीती और संघ के उदय और 100 साल की यात्रा की साफ झलक दिखाई पड़ रही है. ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. 20 फरवरी, 2026 से आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

21:37 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment Live News: O Romeo से पहले देख लें शाहिद कपूर की ये 5 फिल्में

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है. हर कोई इस फिल्म से शाहिद का इंटेंस अवतार देखने को बेताब है. शाहिद कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं. ‘हैदर’ जैसी खतरनाक एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा ‘जब वी मेट’ तक, शाहिद का हर एक किरदार यादगार रहा है. शाहिद की ये 5 फिल्में भी आपको बेहद पसंद आएंगी…देखें पूरी लिस्ट

19:18 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment Live News: आदित्य पंचोली रेप केस में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट! कोर्ट ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के रेप केस को लेकर नई अपडेट सामने आई है. साल 2019 में दर्ज इस रेप FIR को रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई…पूरी खबर पढ़ें

17:57 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment Live News: राजपाल यादव को दो महीने पहले ही दी थी प्रेमानंद जी महाराज ने ये सलाह

राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ के चेक बाउंस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वृंदावन जाकर श्री प्रेमानंद जी महाराज से मिले थे. जहां पर महाराज जी ने उनसे नाम जप करने को कहा था. उन्होंने एक्टर से कहा था कि, ” समस्याओं में केवल ईश्वर ही साथ देते हैं. इसलिए भगवान का नाम जप करते रहना. उन्हें हमेशा स्मरण करते रहना. जीवन को आनंदमय बनाओ. हर हालात में, हर दुख में लड़ना सीखो, हारना नहीं. हर समस्या में मजबूत रहिएगा.टूटना मत. भगवान को याद कीजिएगा वो बहुत मदद करते हैं.”यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:05 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News: O Romeo को टक्कर देने आ रहीं Saiyaara सहित ये 3 रोमांटिक फिल्में

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है. रोमांस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म के चर्चे आज हर जगह हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने की वजह से फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है. लेकिन इस बीच सिनेमाघरों में 3 और भी रोमांटिक फिल्में रिलीज हो रही हैं…आइए जानते हैं

15:52 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment Live News: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका

राजपाल यादव, जिन्होंने अपनी कला से दुनिया को हंसाया, आज खुद एक बेहद गंभीर दौर से गुजर रहे हैं. 5 करोड़ का कर्ज जो समय के साथ बढ़कर 9 करोड़ हो गया, उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुका है. आज की सुनवाई में जहां प्रशंसक और उनका परिवार उनकी रिहाई की उम्मीद लगाए बैठा था, वहीं कोर्ट के कड़े रुख ने उनकी जेल की रातों को और बढ़ा दिया है. परिवार में होने वाले एक फंक्शन और भाई के बयानों के बीच, राजपाल की यह कानूनी लड़ाई अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

14:37 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment Live News:

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी हुई है. फिल्म के टाइटल को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. लोग इसके बैन की मांग कर रहे हैं. यहां तक कि फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और एक्टर मनोज बाजपेयी पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है. जैसा कि यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को खूब लताड़ा है और टाइटल को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे बदलने को कहा है.कोर्ट ने फिल्म के टाइटल पर छिड़े विवाद को लेकर सख्ती दिखाते हुए कहा है कि, ” जब तक आप हमें ये नहीं बताते कि फिल्म का नाम बदला गया है, तब तक हम इसे रिलीज करने की इजाजत नहीं देंगे.” यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:09 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: दिल्ली हाई कोर्ट ने Rajpal Yadav को लगाई फटकार

बॉलीवुड के एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने राजपाल यादव को 9 करोड़ का कर्ज न चुकाने को लेकर जमकर फटकार लगाई. दरअसल, आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई चल रही थी, जहां कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक्टर को कर्ज ना चुकाने पर डांट लगाई.

13:28 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment Live News:रिलीज से पहले ही रूपाली गांगुली ने देखी रणवीर सिंह की धुरंधर 2

धुरंधर दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह एक जबरदस्त हिट रही. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को ओटीटी पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. इन सभी के बीच अब अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बताया है कि उन्होंने धुरंधर 2 की कुछ झलकियां देख ली है. उन्होंने कहा, ” कल ही मैंने इस फिल्म के कुछ हिस्से देख लिए हैं और उसके हर शॉट कमाल के हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:24 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment Live News: राजपाल यादव से पहले जब इस एक्टर की तंगी की कहानी सुन दंग रह गए थे किडनैपर्स

राजपाल यादव इन दिनों अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में है. एक्टर इस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट कर रहे हैं. लेकिन उनकी मदद के लिए कई एक्टर्स ने हाथ बढ़ाया है. हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें एक दिग्गज कॉमेडी एक्टर अपनी किडनैपिंग को लेकर बात कर रहा है. जिसमें उसने बताया कि किडनैपर्स ने उससे एक करोड़ मांगे और जब उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं तो वो लोग काफी हैरान रह गए थे. किडनैपर्स ने कहा था कि तुमने इतनी हिट फिल्में की है और लास्ट तुम्हारी फिल्म गदर ने इतना कमाया तो तूझे 5 करोड़ तो मिले होंगे. जिसपर एक्टर ने किडनैपर्स से मना किया तो उन्हें लगा कि एक्टर झूठ बोल रहे हैं. इसी के बाद सोशल मीडिया पर साइड एक्टर्स को मिलने वाली कम सैलरी पर भी सवाल उठ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:51 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Border 2’ ने 20 दिन में कमाए इतने करोड़

सनी देओल मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने 20वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 316 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ‘ Border 2’ ने दुनियाभर में अब तक कुल 432.1 करोड़ का व्यापार कर लिया है.

12:48 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Mardaani 3’ ने पार 50 करोड़ का आंकड़ा

रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 13वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जो 12 दिन के मुकाबले 31.25 प्रतिशत कम है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 58.9 करोड़ तक पहुंच गया है.

11:28 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav की जमानत पर आज होगी सुनवाई

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें 10 साल पुराने चेक बाउंस मामले में छह महीने की जेल की सजा मिली है. वहीं, उनके जेल जाने के बाद सोनू सूद, सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मीका सिंह जैसी कई हस्तियां ने उनकी मदद को सामने आईं. आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनके केस की सुनवाई होगी. बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे के आसपास कोर्ट में उनके केस की सुनवाई होगी. वहीं, राजपाल के फैंस बड़ी ही बेसब्री से कोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

10:54 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर प्राण की जयंती आज

हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर प्राण की जयंती है. फिल्मों में अपने खलनायक के किरदार के लिए फेमस प्राण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1940 में आई पंजाबी फिल्म ‘यमला जा” से की थी. इसके बाद उन्होंने 1990 के दशक तक फिल्मों में काम किया. अपने पूरे एक्टिंग करियर के दौरान प्राण ने 362 से अधिक फिल्मों में काम किया. फिर 12 जुलाई 2013 को इस महान एक्टर का निधन हो गया.

09:34 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 के मेकर्स के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को सपोर्ट करने वाली एंडेमोल शाइन इंडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये शिकायत फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (PPL) ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है. पढ़ें पूरी खबर…

08:40 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Welcome to Waikiki 2 फेम Jung Eun Woo का निधन

साउथ कोरिया की फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां फेमस एक्टर जंग यून-वू (Jung Eun Woo) का निधन हो गया है. ‘ब्राइड ऑफ द सन’ और ‘वेलकम टू वाइकीकी’ जैसे ग्लोब हिट ड्रामा देने वाले जंग यून-वू ने सिर्फ 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के परिवार ने खुद ये जानकारी दीहै. हालांकि अभी तक अधिकारियों ने अभी तक उनके निधन का कारण नहीं बताया है. उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का ट्रेलर कर दिया गया है. अनिल डी अग्रवाल द्वारा परिकल्पित इस फिल्म का निर्देशन आशीष मल्ल ने किया है. फिल्म के ट्रेलर में भारत की राजनीती और संघ के उदय और 100 साल की यात्रा की साफ झलक दिखाई पड़ रही है. ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

राजपाल यादव, जिन्होंने अपनी कला से दुनिया को हंसाया, आज खुद एक बेहद गंभीर दौर से गुजर रहे हैं. 5 करोड़ का कर्ज जो समय के साथ बढ़कर 9 करोड़ हो गया, उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुका है. आज की सुनवाई में जहां प्रशंसक और उनका परिवार उनकी रिहाई की उम्मीद लगाए बैठा था, वहीं कोर्ट के कड़े रुख ने उनकी जेल की रातों को और बढ़ा दिया है. परिवार में होने वाले एक फंक्शन और भाई के बयानों के बीच, राजपाल की यह कानूनी लड़ाई अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है.

बॉलीवुड के एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने राजपाल यादव को 9 करोड़ का कर्ज न चुकाने को लेकर जमकर फटकार लगाई. दरअसल, आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई चल रही थी, जहां कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक्टर को कर्ज ना चुकाने पर डांट लगाई.

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें 10 साल पुराने चेक बाउंस मामले में छह महीने की जेल की सजा मिली है. वहीं, उनके जेल जाने के बाद सोनू सूद, सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मीका सिंह जैसी कई हस्तियां ने उनकी मदद को सामने आईं. आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनके केस की सुनवाई होगी. बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे के आसपास कोर्ट में उनके केस की सुनवाई होगी. वहीं, राजपाल के फैंस बड़ी ही बेसब्री से कोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

साउथ कोरिया की फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां फेमस एक्टर जंग यून-वू (Jung Eun Woo) का निधन हो गया है. 'ब्राइड ऑफ द सन' और 'वेलकम टू वाइकीकी' जैसे ग्लोब हिट ड्रामा देने वाले जंग यून-वू ने सिर्फ 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के परिवार ने खुद ये जानकारी दीहै. हालांकि अभी तक अधिकारियों ने अभी तक उनके निधन का कारण नहीं बताया है. उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है.

वहीं, आज हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर प्राण की जयंती है. फिल्मों में अपने खलनायक के किरदार के लिए फेमस प्राण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1940 में आई पंजाबी फिल्म 'यमला जा'' से की थी. इसके बाद उन्होंने 1990 के दशक तक फिल्मों में काम किया. अपने पूरे एक्टिंग करियर के दौरान प्राण ने 362 से अधिक फिल्मों में काम किया. फिर 12 जुलाई 2013 को इस महान एक्टर का निधन हो गया.

रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'Mardaani 3' ने 13वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जो 12 दिन के मुकाबले 31.25 प्रतिशत कम है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 58.9 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' ने 20वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 316 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ' Border 2' ने दुनियाभर में अब तक कुल 432.1 करोड़ का व्यापार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…