Live Updates
12:04 (IST) 06 Aug 2026
Entertainment Live News: किसने गाया है 'सीता राम चरित अति पावन..', जानें अर्थ

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज के बाद एक बार फिर रामानंद सागर की ‘रामायण’ का लोकप्रिय भजन ‘सीता राम चरित अति पावन’ चर्चा में आ गया है. इस भजन से आज भी करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है. आइए जानते हैं इस भजन को किसने लिखा और गाया है और इसका अर्थ क्या है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:03 (IST) 06 Aug 2026
Entertainment Live News: Jiya Shankar ने की सगाई, लिपलॉक करते हुए शेयर की फोटो

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड करण से सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की 14 खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:45 (IST) 06 Aug 2026
Entertainment News Live: बुधवार को भी नहीं थमा 'स्पाइडर-मैन' का तूफान

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7: हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का जादू भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. वीकेंड पर बंपर कलेक्शन करने के बाद, इस फिल्म ने कामकाजी दिनों में भी अपनी शानदार पकड़ बनाए रखी है. बुधवार यानी अपनी रिलीज के सातवें दिन भी इस सुपरहीरो फिल्म ने टिकट खिड़की पर करोड़ों का कारोबार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

11:39 (IST) 06 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज

11:16 (IST) 06 Aug 2026
Entertainment News Live: प्रदीप रावत के बेटे ने बयां किया पिता के आखिरी दिनों का मुश्किल दौर

‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी शानदार फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार को 74 साल की उम्र में प्रदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके मैनेजर ने बताया था कि एक्टर का निधन ब्लड कैंसर के कारण हुआ. बुधवार को एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य रावत ने अपने पिता के आखिरी पलों को याद किया और बताया कि उनके आखिरी दिन कैसे बीत रहे थे.

10:44 (IST) 06 Aug 2026
Entertainment News Live: दीपिका कक्कड़ का आज बर्थडे

‘ससुराल सिमर का’ फेम और ‘बिग बॉस 12’ की विनर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. टीवी की दुनिया में सफल होने के बाद दीपिका अब सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में भी काफी पॉपुलर हैं और लाखों दिलों पर राज करती हैं.

10:31 (IST) 06 Aug 2026
Entertainment News Live: CBFC ने 'आवारापन 2' में करवाए बड़े बदलाव

Awarapan 2 CBFC Certificate: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन रिलीज से पहले 9 बड़े कट भी लगाए हैं. बोर्ड ने हिंसक दृश्यों और गालियों पर कैंची चलाने के साथ डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश दिए हैं. नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Entertainment News Live In Hindi: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है. बोर्ड ने फिल्म को 'UA 16+' सर्टिफिकेट देते हुए मेकर्स को 9 बड़े कट लगाने के निर्देश दिए हैं. सेंसर बोर्ड ने हिंसक दृश्यों को छोटा करने, आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट करने के साथ-साथ ड्रग्स, स्मोकिंग और चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा है. इन बदलावों के बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम 140 मिनट 20 सेकंड हो गया है. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दीपिका कक्कड़ का आज जन्मदिन (Dipika Kakar Birthday)

'ससुराल सिमर का' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली मशहूर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. दीपिका ने टीवी जगत के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का खिताब अपने नाम कर अपनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को साबित किया था. धारावाहिक 'कहां हम कहां तुम' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो का हिस्सा रहीं दीपिका आज एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया ब्लॉगिंग की दुनिया में भी बेहद एक्टिव और सफल हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( Spider Man Brand New Day and Jana Nayagan Box Office Collection)

टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म ने सातवें दिन बुधवार को 15.20 करोड़ रुपये बटोरे, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 318 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जन नायकन ने रिलीज के 14वें दिन 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की. बुधवार को फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले 30 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने 14 दिनों में भारत में 183.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पस्त हो चुकी है. रिलीज के सातवें दिन बुधवार को फिल्म महज 4 लाख रुपये ही कमा सकी, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 1.06 करोड़ रुपये हो पाया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---