Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: The Raja Saab के लिए प्रभास को कितनी फीस मिली?

Entertainment News in Hindi LIVE: फिल्म 'लापता लेडीज' की फेमस एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने नए साल में नए सपने देखे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने नए साल की शुरुआत पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. एक्ट्रेस ने राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजीव के साथ कई रोमांटिक फोटो की एक वीडियो शेयर की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है.’

फिल्म ‘लापता लेडीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली 18 साल की एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने नए साल में नए सपने देखे हैं. ‘लापता लेडीज’ की फूल बन कर सबका दिल जीतने वाली नितांशी अब इंटरनेशनल सिनेमा में काम करने का सपना देख रही हैं. हाल ही में नितांशी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि उन्हें इंटरनेशनल सिनेमा और ऐसी फिल्मों में मौके मिल रहे हैं जिनमें मेरी डांसिंग हाईलाइट होगी. इसके अलावा टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में वृंदा अपने साथ तुलसी को चॉल में लेकर जाएगी. जहां अंगद अपनी मां तुलसी को देखकर इमोशनल हो जाएगा. इसके अलावा, 6 साल बाद तुलसी और मिहिर एक बार फिर आमने-सामने होंगे.

---विज्ञापन---

वहीं, अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.25 करोड़ रहा. रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 28वें दिन 15.75 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ भारत में फिल्म ‘Dhurandhar’ का बिजनेस 739 करोड़ तक पहुंच गया है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक कुल 1136.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:27 (IST) 2 Jan 2026
‘Dhurandhar’ एक्टर ने छोड़ दी थी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं इसी बीच एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी नई फिल्म ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. एक वायरल इंटरव्यू में संदीप ने बताया है कि शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह पहले रणवीर सिंह को ऑफर की गई थी...पूरी खबर पढ़ें

19:39 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News: Ikkis के Agastya Nanda हैं करोड़ों के वारिस

इक्कीस से थिएटर डेब्यू कर रहे अगस्त्य नंदा करोड़ों की संपत्ति के वारिस है. वह एक बिजनेसमैन के परिवार से आते हैं और उनका ताल्लुक फिल्म इंडस्ट्री के नामी परिवार बच्चन से भी है. वह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती हैं...आइए जानते हैं

18:04 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News: The Raja Saab के लिए प्रभास को कितनी फीस मिली?

साउथ सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने को तैयार हैं. उनकी नई फिल्म ‘द राजा साब’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही हैं. फैन्स इसे देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. 450 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही हैं. आइए आज फिल्म में शामिल स्टार्स की फीस के बारे में जानते हैं... पूरी खबर पढ़ें

17:01 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News: Men In Black के विल स्मिथ पर लगा यौन शोषण का आरोप

मैन इन ब्लैक और बैड बॉयज जैसी तमाम बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में दे चुके विल स्मिथ पर एक वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और उसने एक्टर के खिलाफ एक केस भी दर्ज किया है...पूरी खबर पढ़ें

16:51 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News Live: लद्दाख में ‘धुरंधर’ टैक्स फ्री

5 दिसंबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर उतरी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ हर रोज एक नया इतिहास रच रही है. अब इसे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है...पूरी खबर पढ़ें

14:21 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News Live: रणवीर सिंह की धुरंधर में 'बलूच' शब्द को किया गया म्यूट, रिवाइज्ड वर्जन के साथ फिर हुई रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिवाइज्ड वर्जन के साथ 1 जनवरी 2026 को दोबारा रिलीज किया गया है. फिल्म को लेकर बलूच समुदाय के लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें गलत ढंग से पेश किया गया है. जिसके बाद संजय दत्त के एक डायलॉग "मगरमच्छ पर भरोसा कर सकते हैं, लेकिन बलूच पर नहीं" में बलूच शब्द को म्यूट कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:21 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News Live: Don 3 में विक्रांत मैसी की जगह रजत बेदी की होगी एंट्री!

फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि हाल ही में खबर आई है कि रणवीर सिंह ने इस मूवी से अपना पल्ला झाड़ लिया है. वहीं 2025 में विक्रांत मैसी ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया था. जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि अब फरहान रजत बेदी से बातचीत कर रहे हैं और वो इस फिल्म में उन्हें कास्ट कर सकते हैं.यहां पढ़ें पूरी खबर..

11:24 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Kirti Kulhari ने राजीव सिद्धार्थ के साथ कंफर्म किया रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने नए साल की शुरुआत पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. एक्ट्रेस ने राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजीव के साथ कई रोमांटिक फोटो की एक वीडियो शेयर की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है.'

https://www.instagram.com/reel/DS-sNSEkhd0/?utm_source=ig_web_copy_link

11:03 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का आने वाला एपिसोड

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में वृंदा अपने साथ तुलसी को चॉल में लेकर जाएगी. जहां अंगद अपनी मां तुलसी को देखकर इमोशनल हो जाएगा. इसके अलावा, 6 साल बाद तुलसी और मिहिर एक बार फिर आमने-सामने होंगे.

https://www.instagram.com/reel/DS7hN34j5M4/?utm_source=ig_web_copy_link

10:17 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र का आखिरी इंटरव्यू वायरल

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की 'इक्कीस' रिलीज हो गई है. इसी बीच धर्मेंद्र के आखिरी इंटरव्यू का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें धर्मेंद्र अपनी फिल्म 'इक्कीस' के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

08:24 (IST) 2 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'लापता लेडीज' फेम एक्ट्रेस को मिल रहे इंटरनेशनल सिनेमा के ओफर

फिल्म 'लापता लेडीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली 18 साल की एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने नए साल में नए सपने देखे हैं. 'लापता लेडीज' की फूल बन कर सबका दिल जीतने वाली नितांशी अब इंटरनेशनल सिनेमा में काम करने का सपना देख रही हैं. हाल ही में नितांशी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि उन्हें इंटरनेशनल सिनेमा और ऐसी फिल्मों में मौके मिल रहे हैं जिनमें मेरी डांसिंग हाईलाइट होगी.

https://www.instagram.com/p/DSsLEajjWiM/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 02, 2026 08:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.