Live Updates
23:50 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: इस एक्ट्रेस ने बेटी के लिए करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग

बॉलीवुड फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल्स तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अनीता कंवल ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए अपने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी थी. अनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बेटी पूजा कंवल के नाम कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

22:05 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: MrBeast और CarryMinati की ये Melody रील वायरल

यूट्यूबर कैरीमिनाटी और मिस्टरबीस्ट ने मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वायरल मेलोडी वीडियो को रीक्रिएट किया. इसके बाद जैसे ही रील पोस्ट हुई, सोशल मीडिया पर देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

20:32 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: प्रेमानंद महाराज से जुड़ी इन खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता

वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज कुछ दिनों पहले अपनी बिगड़ी तबीयत की वजह से सुर्खियों में थे. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर झूठी खबरें और अफवाहें फैलने लगी. इसी बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रेमानंद महाराज की हेल्थ अपडेट दी. इसके साथ ही उन्होंने महाराज के भक्तों को एक खास और सख्त संदेश भी दिया. पढ़ें पूरी खबर…

18:44 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: यूट्यूबर सौरव जोशी ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

यूट्यूबर सौरव जोशी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक वीडियो में सौरव ने कहा, ‘एक सवाल जो हर कोई पूछ रहा है, अवंतिका के बारे में कहां है, व्लॉग में क्यों नहीं आ रही है, क्या हो गया है. तो जो भी हुआ है, मैं आपको अभी नहीं बता सकता. पढ़ें पूरी खबर…

16:54 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: सेलिना जेटली के पति पीटर हाग ने एक्ट्रेस को भेजा नोटिस

एक्ट्रेस सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आया है. मुंबई की लॉ फर्म सेमवाल एंड कंपनी ने बताया कि पीटर हाग और उनके पिता, डीआई वोल्फगैंग जे. हाग की तरफ से सेलिना जेटली को दो अलग-अलग लीगल नोटिस भेजे गए हैं. इन नोटिस में सेलिना पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कपल की शादी और बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद के दौरान भारत में दिए गए इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए झूठे और भ्रामक बयान देकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है.

16:11 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: Obsession OTT Release: जानें कब और कहां अनकट वर्जन में देख सकेंगे 'ऑब्सेशन'

Obsession OTT Release: सोशल मीडिया पर बीते लंबे वक्त से साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म ऑब्सेशन खूब चर्चा में बनी हुई है. करी बार्कर की निर्देशित और ब्लमहाउस द्वारा निर्मित यह फिल्म लगातार छाई हुई है. 7 करोड़ के बजट में बनी हॉरर थ्रिलर ये मूवी दुनिया भर में करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी जारी है, लेकिन इस बीच इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:22 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, क्या दिखेगा सलमान खान विवाद का पूरा सच?

बॉलीवुड और रियल लाइफ क्राइम कंट्रोवर्सीज का रिश्ता हमेशा से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है. इसी कड़ी में अब एक नई फिल्म ‘काला हिरन’ (Kala Hiran) का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक सनसनी मच गई है. यह फिल्म भारत के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी विवादों में से एक 1998 के काला हिरण शिकार मामले, अदालती लड़ाइयों और हाल के वर्षों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व सलमान खान के बीच उपजे खतरनाक विवाद से प्रेरित बताई जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

13:19 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: सामंथा संग तलाक के 4 साल 7 महीने बाद फिर फिर क्यों दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे नागा चैतन्य?

Naga Chaitanya: साउथ सुपर स्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) एक बार फिर कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं. सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के करीब साढ़े चार साल बाद, अभिनेता ने अब दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. हालांकि, इस बार मामला उनके पुराने रिश्तों से ज्यादा उनकी अपनी पहचान, प्रतिष्ठा और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा है. यह मामला ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ (Personality Rights) और एआई (AI) के गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के इर्द-गिर्द घूम रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:56 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: अजीत कुमार के घर छाया मातम, 84 की उम्र में मां मोहिनी का हुआ निधन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को चेन्नई में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक वह बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण बीमार चल रही थीं. वहीं, अजित की मां के निधन की खबरों की पुष्टि कई तमिल मीडिया आउटलेट्स ने की है. बता दें कि अजित और उनकी टीम की ओर से फिलहाल कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:25 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख दंग रह गए Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Reacts To Vaibhav Suryavanshi Batting: आईपीएल के क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैदान पर ही रो पड़े. वैभव की शानदार पारी और उनके जज्बे को देख सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर उनकी सराहना करते हुए लिखा कि इस उम्र में तो हम ठीक से गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे. पूरी खबर यहां पढ़ें…

11:04 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: वीकेंड पर OTT पर एंजॉय करें ये 7 तगड़ी वेब सीरीज

ऐसे तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन कुछ ऐसी ही सीरीज हैं, जो हफ्तों तक चर्चा में बनी रहती हैं. इतना ही नहीं वीकेंड आते ही अक्सर दर्शक नई-नई वेब सीरीज और फिल्मों की तलाश करते हैं, ताकि वो इसे अपनी छुट्टी वाले दिन एंजॉय कर सकें. वहीं, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही मजेदार वेब सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें आप शनिवार और रविवार के दिन एंजॉय कर सकते हैं. ये सीरीज कॉमेडी, हॉरर, क्राइम थ्रिलर से भरपूर हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:02 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: अली फजल-सोनाली बेंद्रे की 'राख' की रिलीज डेट जारी

अगर आपको अली फजल और सोनाली बेंद्रे की स्पाई थ्रिलर ‘राख’ का इंतजार था तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. बता दें कि ये ‘राख’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज की जाएगी.

10:07 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: Aishwarya Rai संग काम कर चुकी है TV की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, मिला प्यार में धोखा

टीवी इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम किया है. लेकिन उसके बाद भी उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी से ही हासिल हुई है. वहीं, आज हम टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. हालांकि उन्होंने प्यार में धोखा खाया और उनका तलाक भी हो चुका है. लेकिन आज यह एक्ट्रेस टीवी की हाईएस्ट पेड है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:59 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: संजय लीला भंसाली का असिस्टेंट था ये बॉलीवुड स्टार, आज है इंडस्ट्री का 'धुरंधर'

फिल्म इंडस्ट्री में आने वाला हर एक्टर एक स्टार बनने का सपना देखता है. हालांकि बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं, जो अपना सपना पूरा करने में कामयाब होते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक सुपरस्टार बनने से पहले कड़ी मेहनत की थी. इतना ही नहीं वह एक वक्त पर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे और उन्होंने कॉपीराइटर का भी काम किया है. लेकिन आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: एक्ट्रेस सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आया है. मुंबई की लॉ फर्म सेमवाल एंड कंपनी ने बताया कि पीटर हाग और उनके पिता, डीआई वोल्फगैंग जे. हाग की तरफ से सेलिना जेटली को दो अलग-अलग लीगल नोटिस भेजे गए हैं. इन नोटिस में सेलिना पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कपल की शादी और बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद के दौरान भारत में दिए गए इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए झूठे और भ्रामक बयान देकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाला ड्रामा शो देसी बिलिंग विवादों में घिर गया है. यह विवाद बढ़कर मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक देसी बिलिंग का विरोध करते हुए नजर आ रहा है और इसमें वह कहता है कि जबलपुर से जुड़े सतीश सनपाल को शो में ग्लोरीफाई किया जा रहा है और युवाओं के आगे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. इतना ही नहीं उस युवक ने इस मामले को लेकर मानव अधिकार आयोग में शिकायत की है और शो को बैन करने की मांग की है.

---विज्ञापन---

शिकायतकर्ता ने अपने बयान में सतीश सनपाल को लेकर कई दावे किए हैं. इतना ही नहीं उसका कहना है कि जिस शख्स के नाम पर कई विवाद, जुएं, वसूली, सट्टेबाजी और अन्य मामले पहले से ही जबलपुर पुलिस में दर्ज है. उस शख्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ग्लोरीफाई करना, आलीशान जिंदगी, लग्जरी कारें और हाई प्रोफाइल लाइफस्टाल दिखाना सामाजिक तौर पर गलत है और इस तरह लोगों के आगे भी गलत मैसेज जाता है और यह शो एक तरह से युवाओं के आगे अवैध कमाई और अपराध को बढ़ावा दे रहा है.

इतना ही नहीं शिकायतकर्ता शख्स योगेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि एंटरटेनमेंट के नाम पर शो में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो कि विवाद और अपराध से जुड़े हैं और उन्हें समाज के आगे सफलता की मिसाल के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो लोगों के ऊपर ,युवाओं के ऊपर गलत प्रभाव डालते हैं. क्योंकि ओटीटी पर कंटेंट अक्सर ही युवा देखते रहते हैं और इस तरह की चीजें जब उनके पास जाती हैं, तो वह इससे प्रभावित होते हैं.

---विज्ञापन---

दृश्यम 3, करुप्पू और चांद मेरा दिल ने किया इतना कलेक्शन

मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया है. वहीं, सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू ने 274.03 करोड़ का कलेक्शन किया है. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 8 दिनों में कुल 27.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---