टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की अचानक मौत से हर कोई हैरान है. शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है. इस घटना के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री के सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर्स को लगातार रिजेक्शन, काम के दबाव और इंडस्ट्री की अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हाल ही में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. बीते दिनों सूर्या स्टारर करुप्पू ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई थी. हालांकि, अब एक 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज ने करुप्पू को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल कर लिया है. यह सीरीज इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है. खबर है कि 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग शुरू हो सकती है, जिसके लिए मिस्टर फैसु, अंजलि अरोड़ा और उर्फी जावेद जैसे बड़े सोशल मीडिया और टीवी सितारों के नामों की चर्चा जोरों पर है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बीते सप्ताह सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। 12 जून, शुक्रवार को कुल छह फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें चार बॉलीवुड और दो हॉलीवुड फिल्में शामिल थीं. हालांकि, चार बॉलीवुड फिल्मों के क्लैश के बीच एक ऐसी फिल्म सामने आई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा और मनोज बाजपेयी की गवर्नर को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि बीते दिनों हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन को लेकर कहा था कि उन्हें अमिताभ से जलन होती है. तो चलिए जानते हैं कि उन्हें ऐसा क्यों कहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर…
मशहूर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ के सीक्वल को लेकर डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने बड़ा आधिकारिक अपडेट दिया है. वैरायटी इंडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि वह ‘मुंज्या 2’ के निर्माण में कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे और एक परफेक्ट स्क्रिप्ट मिलने के बाद ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Peddi Box Office Report Day 12: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को दमदार कमाई करके भारत में ₹220 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Entertainment News Live In Hindi: 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' फेम युवा एक्ट्रेस संचिता उगले के अचानक निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है. 14 जून 2026 को मुंबई में उनके घर पर उनका शव मिला, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. संचिता की मौत के बाद टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना का गुस्सा फूटा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कड़ा पोस्ट शेयर कर टेलीविजन इंडस्ट्री के काले सच और तौर-तरीकों की पोल खोली है. आंचल ने बताया कि कैसे चैनल्स और प्रोड्यूसर्स के दबाव, रिजेक्शन और पैसों की वजह से एक्टर्स मानसिक तनाव से गुजरते हैं.
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली का आज जन्मदिन
आज (16 जून) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली दोनों का जन्मदिन है. मिथुन चक्रवर्ती को उनकी लाजवाब एक्टिंग, अनोखे डांस स्टाइल और 'डिस्को डांसर' के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वहीं, निर्देशक इम्तियाज अली 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी खास तरह की लव स्टोरीज और गहरी कहानी पेश करने के लिए मशहूर हैं. सिनेमा जगत की इन दोनों बड़ी हस्तियों के जन्मदिन पर आज फैंस और तमाम सेलेब्स उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Peddi Box Office Collection)
साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को दमदार कमाई करके भारत में ₹220 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…