Friday, 6 February, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद क्या है Arijit Singh का प्लान? म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने खोला राज

Entertainment News In Hindi Live: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लिया है, जिसके बाद से वह चर्चा में है. हाल ही में म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने अरिजीत की प्लानिंग के बारे में बात की है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live: म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से हाल ही में अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की है. उनके रिटायरमेंट के इस फैसले से लाखों फैंस का दिल टूट गया है. साथ ही तमाम साथी सिंगर्स ने भी उनसे इस फैसले पर विचार करने को कहा है. हालांकि इन सभी के बीच हाल ही में म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के, जो कि कई फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुके हैं. उन्होंने अरिजीत सिंह को लेकर बात की है और बताया है कि रिटायरमेंट के बाद वो क्या करेंगे.

दरअसल, मनी कंट्रोल से बात करते हुए विशाल ने बताया कि अरिजीत ने बस प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाई है न कि म्यूजिक से. उन्होंने कहा, “अरिजीत के इस फैसले के पीछे सिर्फ एक ही वजह नहीं है, जो दिख रही है. इसके पीछे और भी बहुत कुछ है. अरिजीत ने ये फैसला लिया है कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. हालांकि वह म्यूजिक से जुड़े रहेंगे. वह खुद गाने बनाते और गाते रहेंगे. उनका अपना चैनल भी है. तो वह म्यूजिक में काम करते रहेंगे. साथ ही वो आगे कॉन्सर्ट्स भी करेंगे.”

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 7वें दिन सिर्फ 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने अभी तक भारत में सिर्फ 26.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ ने 14वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 294.25 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

08:21 (IST) 6 Feb 2026
Entertainment Live News: बॉलीवड की बेहतरीन डांसर हैं नोरा फतेही, मना रही हैं 33वां बर्थडे

नोरा फतेही बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर के तौर पर जानी जाती हैं. उन्होंने फिल्मों में कई डांस नंबर्स किए हैं और अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी है. वहीं, आज एक्ट्रेस अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का बर्थडे 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, कनाडा में हुआ था. नोरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म रोर से की थी और उसके बाद मिस्टर एक्स, बिग बॉस, झलक दिखला जा 9 जैसे तमाम शोज में भी नजर आ चुकी हैं.

First published on: Feb 06, 2026 08:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.