Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में है. दरअसल, एक्टर की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है. इतना ही नहीं विजय के अफेयर की चर्चाएं एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन के साथ हो रही हैं. जिसके बाद तलाक की खबरों और अफेयर की अफवाह के बीच पहली बार एक्टर पब्लिकली नजर आए हैं और वह अकेले नहीं बल्कि तृष्णा के साथ ही दिखाई दिए हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
दरअसल, विजय और तृष्णा को एक साथ कलपथी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन पार्टी में देखा गया. दोनों ही साथ में पार्टी में पहुंचे थे. दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे. जहां के विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता था, तो वहीं तृष्णा मेहमानों से गले मिलते हुए और हाथ मिलाते हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा स्टेज पर शादीशुदा कपल को बधाई देने के लिए विजय और तृष्णा एक साथ पहुंचे थे और फोटोज भी क्लिक करवाई. वहीं रिसेप्शन पार्टी के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि विजय से ऐसी उम्मीद नहीं थी.
विपुल शाह की निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 तमाम विवादों के बाद भी शुक्रवार 27 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर बैन की भी मांग उठी थी. यहां तक कि इसकी रिलीज के बाद तमाम सिनेमाघरों के बाहर इसके पोस्टर फाड़े गए, आग लगाई गई और शोज को भी बंद किया गया. बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. सातवें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया और अभी तक मूवी का टोटल कलेक्शन 22.55 करोड़ हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related