बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों एक कानूनी मामले में फंस गए हैं. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एक्टर ने चेक बाउंस मामले में खुद को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने करीब करोड़ों के चेक बाउंस केस में उनके सरेंडर की मियाद बढ़ाने की पिटीशन खारिज कर दी थी. इसके साथ ही उन्हें जेल अधीक्षक के समक्ष सरेंडर करने का निर्देश दिया था. इसके बाद राजपाल यादव के पास इस आदेश को चैलेंज करने ये फिर निर्देशों का पालने करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था. ऐसे में अब एक्टर को सरेंडर करना पड़ा है.
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी स्टोरी लगाई कि फैंस हैरान रह गए. दरअसल उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिससे सब अंदाजा लगा रहे हैं कि एल्विश यादव ने सगाई कर ली है. इस बात की चर्चा तब से शुरू हुई है, जब से यूट्यूबर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है. शेयर की गई इस फोटो में एल्विश किसी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है…पूरी खबर पढ़ें
पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में मौजूद हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक बहुत ही शानदार 2 घंटे की हॉरर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हॉरर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी का क्लाइमेक्स देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे…पूरी खबर पढ़ें
‘द 50’ शो के लेटेस्ट टास्क में मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर ने एल्विश यादव के खिलाफ भद्दी बातें कहीं. उन्होंने कहा- ‘उसकी औकात नहीं कि किसी से अकेले भिड़ सके, वो अपने आपको न समझे सबसे बड़ा समझदार, क्योंकि वो है सबसे बड़ा गंवार.’ मैक्सटर्न की ये बात शो के दूसरे कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक को बिलकुल पसंद नहीं आई है उन्होंने मैक्सटर्न को धक्का देखर जमीन पर गिराया और दोनों लड़ाई करने लगे…पूरी खबर पढ़ें
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान एक बार फिर फिल्ममेकर फराह खान के साथ काम कर सकते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया कि फराह खान जल्द ही ‘मैं हूं ना 2’ लाने वाली हैं. ये शाहरुख की अगली सबसे बड़ी और दमदार फिल्म हो सकती हैं. हालांकि अभी इसे लेकर बातचीत चल रही है. ऐसे में शाहरुख की आइकॉनिक फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल को लेकर हर कोई एक्साइटेड हो गया है. बता दें शाहरुख और फराह की जोड़ी ने ‘मैं हूं ना’ ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी हिट फिल्में दी हैं.
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के साथ अपनी पहली फिल्म साइन की है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एकता कपूर की प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ डेब्यू फिल्म साइन कर ली है. यह फिल्म अभी अनटाइटल्ड है, और सुनिता इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के मामले में लोगों को अजय देवगन की दृश्यम और विजय सेतुपति की महाराजा याद आती है. हालांकि आज हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं उसका सस्पेंस भी काफी जबरदस्त है. यह मूवी ओटीटी पर भी खूब पसंद की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. यह फिल्म अपने टाइटल को लेकर विवादों में है. दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म को लेकर याचिका दायर की गई है और लोगों ने इसको लेकर आरोप लगाया है कि फिल्म का टाइटल ब्राह्मण समुदाय के लिए अपमानजनक है.कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि फिल्म का टाइटल ‘पंडित’ शब्द को जानबूझकर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जोड़ा जा रहा है. यह याचिका विनीत जिंदल ने दायर की है और कहा है कि यह टाइटल ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है. इस याचिका के साथ फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है. जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह की डेटिंग की अफवाहें नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से शुरू हुई है. दोनों को उस दौरान एक हाथों में हाथ डाले हुए देखा था और वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे. इसके बाद भी कई बार उन्हें साथ देखा गया. हालांकि अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर अब सिंगर ने रिएक्ट किया है और बताया है कि उनका दिशा के साथ क्या रिश्ता है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 6वें दिन सिर्फ 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने अभी तक भारत में सिर्फ 24.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ ने 13वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस फिल्म ने 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
Entertainment News Live: मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडित' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. यह फिल्म अपने टाइटल को लेकर विवादों में है. दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म को लेकर याचिका दायर की गई है और लोगों ने इसको लेकर आरोप लगाया है कि फिल्म का टाइटल ब्राह्मण समुदाय के लिए अपमानजनक है.कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि फिल्म का टाइटल 'पंडित' शब्द को जानबूझकर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जोड़ा जा रहा है. यह याचिका विनीत जिंदल ने दायर की है और कहा है कि यह टाइटल ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है. इस याचिका के साथ फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है. जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम का तीसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. फिल्म अप्रैल 2026 को रिलीज होगी और इसके पहले दो पार्ट जबरदस्त हिट रहे थे. जिसके बाद से फैंस भी इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज से पहले डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है.
दरअसल, डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने ये साफ कर दिया है कि यह फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 पर समाप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा, 'इस फ्रेंचाइजी का अब कोई और पार्ट नहीं आएगा. मैंने कभी सपने में भी इसकी प्लानिंग नहीं की थी. लोग मुझसे इसे खत्म करने के लिए कह रहे हैं इसलिए मैं इसे अब खत्म कर रहा हूं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा, "फिल्म का तीसरा पार्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होगा.
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. वह आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का बर्थडे 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था. रिफ्यूजी फिल्म से डेब्यू करने वाले अभिषेक ने अपने शुरुआती करियर में जमकर आलोचनाओं का सामना किया और शुरुआत में ही उन्होंने 11 फ्लॉप फिल्में दी. हालांकि उसके बाद बंटी और बबली, गुरु, हाउसफुल 3, आई वांट टू टॉक जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में अभिषेक ने काम किया. एक्टर की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 280 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 6वें दिन सिर्फ 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने अभी तक भारत में सिर्फ 24.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ ने 13वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस फिल्म ने 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…