Live Updates
13:22 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment Live News:Mahakali Teaser: अक्षय खन्ना की ‘महाकाली’ का धांसू टीजर आउट

अक्षय खन्ना की मोस्ट अवेटेड फिल्म महाकाली शुक्राचार्य वॉर क्राई का आज टीजर रिलीज कर दिया है. 2 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में धर्म और अधर्म के बारे में बात की गई है. वहीं, टीजर रिलीज के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:21 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment Live News: Don 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह ने IMPPA को दे डाली वॉर्निंग!

रणवीर सिंह इन दिनों डॉन 3 विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए है. इस पूरे विवाद के बीच एक्टर ने 45 करोड़ के नुकसान के दावों पर IMPPA को वॉर्निंग दे डाली है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:06 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment Live News: शाहरुख खान की ये हीरोइन जीती हैं रॉयल लाइफ

शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी अपनी लाइफस्टाइल और नए घर को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. हाल ही में गायत्री ओबेरॉय अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ मुंबई के जुहू में स्थित अपने नए आलीशान घर में शिफ्ट हुईं हैं. पढ़ें पूरी खबर…

11:34 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment Live News: Ajay Devgn की Drishyam 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2022 में आया था और ये भी जबरदस्त हिट रहा था. इस फिल्म के अब तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, आज मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि मूवी किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:31 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment News Live: कौन हैं लिज मैजो? जीता Miss Universe India 2026 का खिताब

19 साल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. जयपुर में आयोजित इस खूबसूरत प्रतियोगिता में देशभर की 53 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. देर रात करीब 2.50 बजे लिज को विजेता घोषित किया गया. इसके साथ ही उन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की राह भी तय कर ली है. पढ़ें पूरी खबर…

11:30 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment News Live: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है. हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेली फैबारेस का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने सिंगर के तौर पर भी अपनी दमदार पहचान बनाई. परिवार ने बताया 22 अगस्त को लॉस एंजिल्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. परिवजनों ने एक बयान जारी कर कहा- वह प्यार, हिम्मत, हंसी और सुकून से भरी शख्सियत रहीं. पढ़ें पूरी खबर…

10:57 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment News Live: गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों के बीच जयपुर पहुंचीं सुनीता आहूजा

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जयपुर एयरपोर्ट कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और बैगी पलाजो पैंट पहने हुए दिखाई दी. एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

Entertainment News Live: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा आए दिन अपनी किसी न किसी बयान की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति गोविंदा पर अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से दूसरी शादी करने की प्लानिंग का आरोप लगाया है. इसके बाद गोविंदा की तरफ से भी एक्शन लिया गया. इस पारिवारिक कलेश के बीच सुनीता आहूजा जयपुर पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. गोविंदा पर दूसरी शादी का आरोप लगाने के बाद सुनीता पहली बार पब्लिकली दिखाई दी हैं.

जयपुर क्यों गई सुनीता आहूजा?

वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा जयपुर एयरपोर्ट कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और बैगी पलाजो पैंट पहने हुए दिखाई दी. इस दौरान उन्होंने पीले रंग का तिलक, गले में रुद्राक्ष और कई कंगन पहने हुए थे. वीडियो में पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन सुनीता ने उनसे कोई बात नहीं की. बताया जा रहा है कि सुनीता आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. वो सोमवार को खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाएंगी.

---विज्ञापन---

43 साल की हुईं एक्ट्रेस अदिति शर्मा

आज टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति शर्मा का जन्मदिन है. 'कथा अंकही', ' शक्ति - अस्तित्व के एहसास की', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' और 'शायद यही है प्यार' जैसे शोज में काम करने वाली एक्ट्रेस अदिति शर्मा अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने 2004 में जी टीवी पर आए टैलेंट शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में हिस्सा लिया और इसकी विनर बनीं. इसी के साथ उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. आज वो टीवी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं.

'बटवारा 1947' का कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बटवारा 1947' ने 10वें दिन 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 36.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक सिर्फ 53 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

'आवारापन 2' की कमाई

वहीं, दूसरी तरफ इमरान हाशमी, दिशा पटानी और शबाना आजमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 10वें दिन 8.75 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. इसके साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म 'आवारापन 2' ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 193 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.