Live Updates
23:07 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: 'बिग बॉस 20' 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

Bigg Boss 20 के घर में पहले ही हफ्ते नॉमिनेशन का दौर शुरू हो गया है. पहले नॉमिनेशन टास्क के बाद 4 सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. इस लिस्ट में अरिश्फा खान, लव गिल, उदिति सिंह और कनिका मान का नाम शामिल है. अब इन कंटेस्टेंट्स की नजर दर्शकों के वोट पर रहेगी.

22:05 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: 'मिर्जापुर: द मूवी' में ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल पर विवाद

Mirzapur The Movie Shoorveer Song Controversy: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल हुए ‘शूरवीर’ गाने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थानी सिंगर रैपरिया बालम ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर गाना हटाने और माफी मांगने की डिमांड की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

21:16 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. चेक बाउंस केस में जेल जाने से बचने के लिए कोर्ट ने उन्हें 5 करोड़ रुपये जमा कराने का सख्त आदेश दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

20:59 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: बेटी दुआ के बर्थडे पर रणवीर ने शेयर की फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. अब बेटी दुआ के दूसरे बर्थडे के मौके पर कपल ने कुछ बेहद प्यारी फैमिली फोटोज शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका पादुकोण के बेबी बंप ने खींचा. पढ़ें पूरी खबर…

20:30 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: मंगलवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितना कलेक्शन किया?

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 5: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर मंडे के बाद ट्यूसडे को भी दबदबा जारी है. 5वें दिन शाम तक की कमाई के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 118 करोड़ के पार पहुंच गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

20:25 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: रणवीर-दीपिका ने शेयर की बेटी दुआ की खूबसूरत तस्वीरें

20:09 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘हनुमान अंश’ पर विवाद के बाद बंद हुआ 54 साल पुराना गेटी-गैलेक्सी थिएटर?

मुंबई का मशहूर गेटी-गैलेक्सी थिएटर इन दिनों सुर्खियों में है. इसकी वजह फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा देखने को मिल रही है. इसी बीच खबर सामने आई कि बांद्रा स्थित गेटी-गैलेक्सी में फिल्म के शो नहीं लगाए गए, जिसके बाद कुछ संगठनों ने थिएटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि, बाद में हुई पुलिस जांच में थिएटर बंद होने की एक अलग वजह सामने आई. पढ़ें पूरी खबर…

20:08 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: Bigg Boss 20 में तीन डिवोर्सी…, ये क्या बोल गईं माही विज?

सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो चुका है और घर में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ तकरार का सिलसिला भी शुरू हो गया है. शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस देखने को मिल रही है. वहीं, माही विज अपने मजाकिया अंदाज से घर में खूब रंग जमा रही हैं. हाल ही में उन्होंने ईशा रिखी के साथ बातचीत के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर दोनों अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. पढ़ें पूरी खबर…

20:07 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: सबसे लड़ाई करने के अलावा आखिर क्या कर रहे हैं आसिम रियाज?

सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ वापस आ चुका है. 6 सितंबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली. शो शुरू होते ही जहां सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स और उनके गेम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, वहीं ‘बिग बॉस 13’ के चर्चित कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने एक पोस्ट के जरिए नए सीजन पर तंज कस दिया. हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था.

20:06 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: फिल्म इंडस्ट्री के इस मशहूर शख्स का हुआ निधन

मलयालम सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने फिल्ममेकर, स्क्रीनराइटर और कहानीकार आर. शरथ का सोमवार को 65 साल की उम्र में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. FEFKA डायरेक्टर्स यूनियन समेत इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया. पढ़ें पूरी खबर…

19:49 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment Live News: ‘हनुमान अंश’ के लिए किस एक्टर को मिली कितनी फीस?

Hanuman Ansh Star Cast Fees: 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्या को सबसे ज्यादा 15 लाख रुपये फीस मिली है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

18:55 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment Live News: एक्टर राजेश शर्मा ने कीड़े के काटने की खबर को बताया झूठ

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा पिछले दिनों अपनी खराब सेहत को लेकर चर्चा में रहे. खबर थी कि एक्टर को प्रभास की फिल्म फौजी के सेट पर कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फैंस उस समय एक्टर की सेहत को लेकर चिंता में पड़ गए थे. एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद दावा किया गया कि उनके पैर में भयानक इन्फेक्शन हुआ है और ये इंफेक्शन ‘फौजी’ के सेट पर किसी कीड़े के काटने के चलते हुआ है. इन दावों को एक्टर की टीम ने पहले खारिज किया था. वहीं अब खुद राजेश शर्मा ने इसपर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि अब वो ठीक हैं. वो अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन इसका ‘फौजी’ की शूटिंग से कोई लेना-देना नहीं है. एक्टर ने विस्तार से बताया कि आखिर क्यों उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

17:09 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment Live News: सेंसर बोर्ड से अक्षय-सैफ की Haiwaan को मिली हरी झंडी

Haiwaan CBFC Certificate: अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर साइको-थ्रिलर ‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम भी पता चल गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

13:26 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment Live News: माही विज को मिला पूर्व पति जय भानुशाली का साथ

एक्ट्रेस माही विज के ‘बिग बॉस 20’ में जाते ही एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने दिल खोलकर उनका सपोर्ट किया है. जय ने माही को बीबी हाउस का ‘डॉन’ बताया है. जय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में माही की बीबी हाउस में एंट्री का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया. पढ़ें पूरी खबर…

12:18 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: 'पंचायत' सीजन 5 में होगी सचिव जी-पिंकी की शादी?

‘पंचायत’ वेब सीरीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है, लोगों को इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि सीरीज को लेकर हर कुछ दिन में नए अपडेट सामने आ रहे हैं, हाल ही में इस सीरीज के डायरेक्टर ने कहानी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, जिसमें सचिक जी यानी अभिषेक और रिंकी की शादी से लेकर प्रधान जी के चुनाव हारने के बाद की जिंदगी का खुलासा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

12:14 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment News Live: बादशाह से तलाक के बाद ईशा का प्यार से उठा भरोसा? बोलीं- राखी बांध दूंगी...

Isha Rikhi: ‘बिग बॉस 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की एंट्री के बाद उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. रैपर बादशाह के साथ शादी और फिर तलाक की खबरों के बीच ईशा अब सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ रही हैं. ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर भी हैं कि क्या शो के घर में ईशा की किसी कंटेस्टेंट के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी या कोई नया लव एंगल देखने को मिलेगा, लेकिन ईशा ने इस सवाल का जवाब देकर साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका रोमांस करने का कोई इरादा नहीं है.

11:33 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment Live News: 'मिर्जापुर: द मूवी' का मंडे टेस्ट रिपोर्ट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ चौथे दिन यानी सोमवार को 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 109.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने अब तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

11:02 (IST) 08 Sep 2026
Entertainment Live News: रिया अहीर को लोगों ने कहा 'किन्नर', रेट तय करने पर भड़कीं एक्ट्रेस

‘बिग बॉस 20’ में एंट्री नहीं मिलने के बाद NEET प्रोटेस्ट से लोकप्रिय हुईं रिया अहीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. वोटिंग में लव गिल से हारने के बाद रिया को शो से बाहर होना पड़ा. इसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें आपत्तिजनक कमेंट्स किए, उन्होंने ‘हिजड़ा’ कहा गया, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया. यह भी पढ़ें-

Entertainment News Live Update: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' को लेकर इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो पिछले 72 सालों के इतिहास में कभी नहीं हुआ. हर साल दिल्ली में आयोजित होने वाला यह भव्य समारोह पहली बार राजधानी से बाहर आयोजित किया जाएगा. इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के जश्न के लिए गुजरात के एकता नगर को चुना गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह 22 सितंबर को एकता नगर, गुजरात में आयोजित किया जाएगा. खास बात यह है कि इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी. एकता नगर को पहले केवड़िया के नाम से जाना जाता था और यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए दुनियाभर में मशहूर है.

---विज्ञापन---

72 साल पुरानी परंपरा बदली

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी. तब से यह सम्मान भारतीय सिनेमा के कलाकारों, टेक्नीशियनों और फिल्मों को उनकी बेहतरीन उपलब्धियों के लिए दिया जाता रहा है. लंबे समय तक दिल्ली का विज्ञान भवन इस समारोह का प्रमुख ठिकाना रहा है. ऐसे में समारोह को गुजरात ले जाने का फैसला अपने आप में काफी खास माना जा रहा है.

इस बार पुरस्कार समारोह का माहौल भी बेहद खास होने वाला है. एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के साए में देशभर के फिल्मी सितारे और सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां एक साथ नजर आएंगी. 597 फीट ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था.

---विज्ञापन---

इन सितारों को मिलेगा बड़ा सम्मान

बता दें, कि 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा जुलाई में ही की जा चुकी है. 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है. इसी फिल्म के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिलेगा.
वहीं बेस्ट एक्टर का सम्मान ममूटी को 'भ्रमयुगम' और कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए दिया जाएगा. रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर चुना गया है. इसके अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज के 13 दिनों में कमाई में गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 13वें दिन सिर्फ 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की कमाई में 12वें दिन के मुकाबले 1.76 करोड़ की गिरावट दर्ज की है. सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 17.2 प्रतिशत रही और कुल शोज 1354 ही चले. फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 20 लाख रुपये, कन्नड़ भाषा में 44 लाख रुपये और तेलुगु में सिर्फ 2 लाख रुपये का कारोबार किया है. भारत में टॉक्सिक ने 246.41 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 337.39 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 500 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' नीम करोली बाबा पर आधारित है. फिल्म को रिलीज के बाद कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और चौथे हफ्ते में इसने 60 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया. फिल्म उसके बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इतना ही 32 दिनों में इसने 100 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, फिल्म की कमाई में 31वें दिन के मुकाबले 13.25 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36 प्रतिशत रही और कुल शोज 7,343 चले. फिल्म ने 32 दिनों में भारत में शानदार कमाई कर ली है. इसने भारत में कुल 131.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 155.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

---विज्ञापन---