Live Updates
10:26 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ के फैंस को मिला सरप्राइज

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म से जुड़ा हर अपडेट सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा में आ जाता है. अब गणेश चतुर्थी के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म का मोस्ट अवेटेड ‘सिया राम’ पोस्टर सामने आ गया है. इसके साथ ही फिल्म के पहले गाने ‘जय जय राम’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है.

Entertainment News Live In Hindi: बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. इस शो में वह अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गई हैं. शो में एक एपिसोड के दौरान भारतीय महिला खिलाड़ियों के अचीवमेंट को लेकर बात हो रही थी. हालांकि इस दौरान मैरी कॉम ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया है. इसके बाद उनकी टीम ने इस पर सफाई दी है और माफी मांगी है.

दरअसल, बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में मैरी कॉम और काजी तौकीर के बीच भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में बात हो रही थी. इस दौरान काजी तौकीर देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों का नाम गिनाने लगे. उन्होंने सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल जैसी प्लेयर्स का नाम लिया. हालांकि इस बीच मैरी कॉम ने कहा, "लेकिन मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया." इसके बाद मैरी ने अपने अचीवमेंट को लेकर बताया कि वह छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं. वहीं, इस बयान के बाद विवाद हो गया है. जिस पर अब उनकी टीम ने माफी मांगी है.

---विज्ञापन---

मैरी कॉम की टीम ने सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "मैरी का मकसद किसी भी दूसरे खिलाड़ी को छोटा दिखाना नहीं था. न ही वह अपनी खेल यात्रा की तुलना किसी और खिलाड़ी से करना चाहती थीं. टीम के मुताबिक, मैरी भारत के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी का सम्मान करती हैं. जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं. हर यात्रा अनोखी होती है, हर उपलब्धि मायने रखती है और हर मेडल भारत का मान बढ़ाता है."

मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 10वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने इस दिन शनिवार के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी रविवार को 38 प्रतिशत रही और कुल शोज 7,225 चले. फिल्म ने भारत में 10 दिनों में 184.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 220.04 करोड़ रुपये हो गया है और दुनिया भर में फिल्म की कमाई 266.04 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

हैवान कलेक्शन

हैवान ने रिलीज के ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 3 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 50 लाख की गिरावट के साथ 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हैवान ने रिलीज के तीसरे दिन यानी कि संडे को 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 65 लाख की गिरावट आई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 14 प्रतिशत रही और कुल शोज 4,374 चले. हैवान ने तीन दिनों में भारत में 7.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड लेवल पर 11.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 8.80 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…